Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में सेक्टर-56 से पचगांव तक बनेगा 35 किमी मेट्रो कॉरिडोर, 28 स्टेशन प्रस्तावित

Summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सेक्टर-56 से पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर की योजना को गति दी जा रही है। 35.25 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर 28 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इसकी डिजाइन स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे रखी गई है। परियोजना को रैपिड मेट्रो, आरआरटीएस और हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर समेत भविष्य की रेल आधारित परिवहन प्रणालियों से जोड़ने की योजना है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने शुक्रवार को प्रस्तावित कॉरिडोर की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को निर्धारित समयसीमा में अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना की योजना अगले 15 से 20 वर्षों में होने वाले शहरी विस्तार, आबादी में वृद्धि और आर्थिक गतिविधियों को ध्यान में रखकर तैयार की जाए, ताकि भविष्य में यातायात और सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी जरूरतों को पूरा किया जा सके।

प्रस्तावित कॉरिडोर को मध्यम क्षमता वाली मेट्रो प्रणाली के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें 90 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड के साथ सीबीटीसी सिग्नलिंग प्रणाली प्रस्तावित है। आधुनिक सिग्नलिंग और तेज गति वाली मेट्रो व्यवस्था के जरिए गुरुग्राम-मानेसर-पचगांव क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को अधिक प्रभावी बनाने और सड़कों पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने का लक्ष्य है।

सेक्टर-56 से शुरू होने वाला कॉरिडोर सेक्टर-61, 65, 66, 50 और 49 होते हुए खेड़कीदौला तक पहुंचेगा। इसके बाद यह ग्लोबल सिटी और न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-84, 86 व 90 से होकर आईएमटी मानेसर और पचगांव तक जाएगा। 35.25 किलोमीटर के पूरे रूट पर 28 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इससे प्रमुख आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा से जोड़ने में मदद मिलेगी।

कॉरिडोर को मौजूदा और प्रस्तावित रेल नेटवर्क के साथ एकीकृत करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसे रैपिड मेट्रो और आरआरटीएस के साथ-साथ हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर से जोड़ने की योजना है। भविष्य में विकसित होने वाली अन्य रेल आधारित प्रणालियों के साथ भी इसके बेहतर समन्वय का प्रावधान रखा जाएगा।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डीपीआर तैयार करने के स्तर पर ही सभी तकनीकी और योजना संबंधी पहलुओं का समाधान किया जाए, ताकि परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान किसी तरह की अनावश्यक देरी न हो।

बैठक में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के एसीएस अनुराग अग्रवाल, निदेशक जे. गणेशन, शहरी स्थानीय निकाय आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा, एचएसआईआईडीसी के एमडी विनय प्रताप सिंह, एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक एवं एचएमआरटीसी के एमडी मुकुल कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...

हिमालय संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होने के बाद शिमला रवाना हुए राज्यपाल

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता अपने एक दिवसीय धर्मशाला दौरे के बाद रविवार सुबह शिमला के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिमालय परिवार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर’ विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.