Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़
समर न्यूज

शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।
सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ एक मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अचानक छत पर बने बाथरूम में चला गया था। बंदरों के हमले की आशंका के चलते वह भी उसके पीछे छत पर पहुंचीं। जैसे ही वह बाथरूम का दरवाजा बंद करने लगीं, एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। स्थानीय निवासियों के मुताबिक इलाके में अब तक चार लोगों को बंदर काट चुके हैं। बंदरों के झुंड घरों, छतों और गलियों में घूमते रहते हैं। खाने-पीने का सामान लेकर निकलने वाले लोगों के पीछे भी बंदर पड़ जाते हैं। इससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिवारों में डर बढ़ गया है।
लोग बंदरों से बचने के लिए छतों और दीवारों पर लंगूर के कटआउट लगा रहे हैं। उनका कहना है कि इससे बंदर कुछ समय तक दूर रहते हैं, लेकिन बाद में दोबारा लौट आते हैं। नगर निगम पहले लंगूर की आवाज निकालने वाले मिमिकर-कम-रेस्क्यू ऑपरेटरों की सेवाएं भी ले चुका है।
वर्ष 2022 में नगर निगम द्वारा करवाए गए सर्वे में चंडीगढ़ में करीब 1,326 बंदर मिले थे और आठ प्रमुख हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए थे। लोगों ने नगर निगम से बंदरों को केवल भगाने के बजाय स्थायी समाधान करने की मांग की है।
प्रशासन ने नागरिकों से बंदरों को खाना न खिलाने, उन्हें छेड़ने, सीधे आंख मिलाने तथा उनके बच्चों के पास जाने से बचने की अपील
की है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.