Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला जिले में लीग के तहत 72 टीमें मैदान में उतरेंगी, जबकि विजेता टीमों के लिए लाखों रुपये के इनाम भी रखे गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग की शुरुआत होने जा रही है।अंबाला जिले में इस लीग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं.हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी की देखरेख में अंबाला जिले से कुल 72 टीमों का गठन किया गया है।इन टीमों में अंबाला छावनी, अंबाला शहर, नारायणगढ़, मुलाना और बराड़ा क्षेत्र के युवा खिलाड़ी शामिल होंगे। खास बात यह है कि अंबाला पुलिस की भी एक टीम लीग में हिस्सा लेगी, जिसकी कप्तानी अंबाला के पुलिस अधीक्षक स्वयं करेंगे।20 सितंबर से अंबाला शहर के पुलिस ग्राउंड में पांच-पांच ओवर के नॉकआउट मुकाबले शुरू होंगे। लीग के तहत दिन और रात, दोनों समय मैच आयोजित किए जाएंगे। अंबाला से चयनित 32 टीमें अगले चरण में पंचकूला में मुकाबले खेलेंगी. आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 21 लाख रुपये, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के लिए भी आकर्षक इनाम रखा गया है।इस लीग का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें खेलों की ओर आकर्षित करना है। आयोजकों का कहना है कि खेल गतिविधियों के जरिए युवाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।आयोजक अनुभव अग्रवाल के अनुसार उत्तरी भारत से करीब 3000 टीमें इस लीग में हिस्सा लेंगी। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को नकद पुरस्कार के साथ लैपटॉप और अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...

हिमालय संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होने के बाद शिमला रवाना हुए राज्यपाल

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता अपने एक दिवसीय धर्मशाला दौरे के बाद रविवार सुबह शिमला के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिमालय परिवार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर’ विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.