Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अब गांवों की लाइब्रेरी में भी बनेंगे मॉडर्न किताबी कॉर्नर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:जिला मुख्यालय की लाइब्रेरी में तैयार किए गए मॉडर्न किताबी कॉर्नर को विद्यार्थियों से मिल रहे बेहतर रिस्पांस के बाद अब जिला प्रशासन ने इस सुविधा का विस्तार करने का फैसला लिया है। योजना के तहत सब-डिवीजन और ग्रामीण स्तर पर संचालित लाइब्रेरी में भी आधुनिक किताबी कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मुहैया करवाना है।

गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला लाइब्रेरी में आधुनिक किताबी कॉर्नर का उद्घाटन किया था। इस कॉर्नर में विद्यार्थियों के लिए खुला और सुविधाजनक स्पेस, आधुनिक फर्नीचर तथा पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल तैयार किया गया है। इसके बाद से यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की संख्या और रुचि को देखते हुए प्रशासन ने इस मॉडल को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की योजना तैयार की है।

हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित लाइब्रेरी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहुंचते हैं। इनमें सरकारी नौकरियों सहित विभिन्न प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक किताबी कॉर्नर बनने से विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय तक आने-जाने की जरूरत कम होगी। इससे उनका समय और यात्रा पर होने वाला खर्च भी बचेगा।उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला लाइब्रेरी में मॉडर्न किताबी कॉर्नर को फिलहाल ट्रायल के तौर पर विकसित किया गया था। विद्यार्थियों को इसमें बैठने के लिए पर्याप्त खुला स्थान और आधुनिक फर्नीचर उपलब्ध करवाया गया, जिससे उन्हें शांत और सुविधाजनक वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि ट्रायल सफल रहने के बाद अब इसी तर्ज पर सब-डिवीजन और ग्रामीण स्तर की लाइब्रेरी में भी किताबी कॉर्नर विकसित किए जाएंगे।प्रशासन की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन और अध्ययन का अनुकूल माहौल अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अब गांवों की लाइब्रेरी में भी बनेंगे मॉडर्न किताबी कॉर्नर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:जिला मुख्यालय की लाइब्रेरी में तैयार किए गए मॉडर्न किताबी कॉर्नर को विद्यार्थियों से मिल रहे बेहतर रिस्पांस के बाद अब जिला प्रशासन ने इस सुविधा का विस्तार करने का फैसला लिया है। योजना के तहत सब-डिवीजन और ग्रामीण स्तर पर संचालित लाइब्रेरी में भी आधुनिक किताबी कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण...

जिला भाजपा अध्यक्ष ने सेवा भाव से मनाया जन्मदिन, 2027 में शिमला की सभी सीटें जीतने का दावा

शिमला,संजू-: जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन पर किसी बड़े आयोजन या केक काटने के बजाय कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके...

मिहानी गांव में बारिश का कहर, मंदिर पर गिरा भारी मलबा; मकान और गोशाला भी खतरे की जद में

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- :उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल के मिहानी गांव में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर एक घर के साथ स्थित मंदिर के ऊपर जा गिरा। मलबे की चपेट में आने से मंदिर को काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.