Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेबी ने डेरिवेटिव निपटान मूल्य तय करने की पद्धति बदलने का प्रस्ताव दिया

summer express , नई दिल्ली। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सूचकांक और शेयरों से जुड़े वायदा-विकल्प अनुबंधों के समाप्ति दिवस पर निपटान मूल्य तय करने की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव हाल ही में शुरू किए गए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (सीएएस) की समीक्षा और बाजार प्रतिभागियों से मिली प्रतिक्रियाओं के आधार पर तैयार किया गया है।

सेबी ने जारी परामर्श पत्र में निपटान मूल्य निर्धारित करने के लिए दो विकल्प सुझाए हैं। पहले विकल्प के तहत लगातार कारोबार वाले सत्र (सीटीएस) के अंतिम 30 मिनट और 10 मिनट के सीएएस में हुए कारोबार को मिलाकर संयुक्त मात्रा भारित औसत कीमत (वीडब्ल्यूएपी) तय करने का प्रस्ताव है।

दूसरे विकल्प में मौजूदा सीटीएस वीडब्ल्यूएपी व्यवस्था को ही जारी रखने का सुझाव दिया गया है। सेबी के मुताबिक, ये विकल्प बाजार प्रतिभागियों से प्राप्त सुझावों और समाप्ति दिवस पर डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान मूल्य को लेकर सामने आई चिंताओं को ध्यान में रखते हुए रखे गए हैं।

बाजार प्रतिभागियों ने विशेष रूप से इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी थी कि डेरिवेटिव अनुबंधों का निपटान सीएएस के तहत निर्धारित क्लोजिंग प्राइस के आधार पर किया जाना चाहिए या नहीं। इसी के बाद सेबी ने मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए वैकल्पिक तरीकों पर राय मांगी है।

सेबी ने तीन अगस्त से इक्विटी नकद बाजार में क्लोजिंग ऑक्शन सेशन की व्यवस्था लागू की थी। इसका उद्देश्य कारोबार के अंत में शेयरों का क्लोजिंग प्राइस निर्धारित करना है। मौजूदा व्यवस्था के तहत सीएएस से तय क्लोजिंग प्राइस को ही समाप्ति दिवस पर डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान मूल्य का आधार बनाया जाता है। प्रस्तावित बदलावों पर बाजार प्रतिभागियों से सुझाव मांगे गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेपाल में बाढ़ से तबाही :मृतकों की संख्या 1,388 पहुंची, 5,130 लोग लापता

summer express , काठमांडू। नेपाल में 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। रविवार को आठ प्रभावित जिलों से और शव बरामद होने के बाद बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,388 हो गई है। बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल...

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.