Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाई कोर्ट ने खुद की गलती मानी, एसपी पर लगाया जुर्माना वापस लिया

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने अपने ही पूर्व आदेश में हुई तथ्यात्मक गलती को सुधारते हुए मेवात के पुलिस अधीक्षक पर लगाया गया पांच हजार रुपये का जुर्माना वापस ले लिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि न्यायालय की अपनी गलती से किसी पक्ष को नुकसान होता है तो उस नुकसान का भार संबंधित व्यक्ति पर नहीं डाला जा सकता।

अदालत ने 18 अगस्त 2026 के आदेश में राज्य के वकील को अगली सुनवाई से पहले जवाब दाखिल करने और उसकी अग्रिम प्रति याचिकाकर्ता के अधिवक्ता को देने का निर्देश दिया था। ऐसा नहीं होने पर मेवात के एसपी पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई थी।


सात सितंबर को जब जवाब दाखिल नहीं होने की स्थिति अदालत के समक्ष दर्ज हुई तो राज्य की ओर से देरी से जवाब रिकार्ड पर लेने का अनुरोध किया गया। अदालत ने अनुरोध स्वीकार नहीं किया और एसपी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। साथ ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) को यह राशि एसपी के वेतन से काटकर हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा कराने का निर्देश दिया गया।

बाद में अदालत के कर्मचारियों ने इस तथ्य की ओर ध्यान दिलाया कि सात सितंबर को राज्य ने जवाब रिकार्ड पर रखने का प्रयास किया था। यानी अदालत के आदेश में यह तथ्य सही तरीके से दर्ज नहीं हो पाया था। इसी तथ्यात्मक गलती के आधार पर एसपी पर जुर्माना लगाया गया था।


हाई कोर्ट ने कहा कि जब सही तथ्य अदालत के संज्ञान में आते हैं और यह स्पष्ट हो जाता है कि कार्रवाई न्यायालय की अपनी अनजाने में हुई गलती के कारण हुई, तो उस गलती को सुधारना न्याय का अनिवार्य हिस्सा है। अदालत ने कहा कि जहां न्यायालय की गलती से किसी पक्ष को नुकसान पहुंचा हो, वहां अदालत को संबंधित पक्ष को उसी स्थिति में वापस लाना चाहिए, जिसमें वह गलती नहीं होने पर होता।

हाई कोर्ट ने सात सितंबर के आदेश में एसपी मेवात पर लगाए गए पांच हजार रुपये के जुर्माने और वेतन से राशि काटने के निर्देश को वापस लेते हुए आवेदन का निपटारा कर दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सास ने बहू को घर से निकालने के लिए अपनाया वरिष्ठ नागरिक कानून, हाई कोर्ट ने कहा यह कानून वैवाहिक झगड़े का हथियार नहीं

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण के लिए बनाए गए कानून का इस्तेमाल वैवाहिक या संपत्ति विवाद सुलझाने के लिए नहीं किया जा सकता। अदालत ने सास की ओर से अपनी बहू को आवासीय संपत्ति से बेदखल...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

हाई कोर्ट ने खुद की गलती मानी, एसपी पर लगाया जुर्माना वापस लिया

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने अपने ही पूर्व आदेश में हुई तथ्यात्मक गलती को सुधारते हुए मेवात के पुलिस अधीक्षक पर लगाया गया पांच हजार रुपये का जुर्माना वापस ले लिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि न्यायालय की अपनी गलती से किसी पक्ष को नुकसान होता...

सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन-ग्रेच्युटी रोकी : पंजाब सरकार को देना होगा ब्याज, हाई कोर्ट ने 7 प्रतिशत की दर से भुगतान का दिया आदेश

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सेवानिवृत्ति लाभ में अनावश्यक देरी को लेकर पंजाब सरकार को अहम निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कर्मचारी की पेंशन और ग्रेच्युटी की राशि बिना उचित कारण लंबे समय तक रोके रखना उचित नहीं है। हाई कोर्ट ने पंजाब पुलिस के...

एफआइआर दर्ज हुई तो नहीं छिनेगा अपील का हक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी को दी बड़ी राहत

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के सेवा संबंधी मामलों में अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि परिवीक्षा अवधि में सेवा समाप्त होने के बावजूद कर्मचारी को हर मामले में अपील के वैधानिक अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि...

75 पार के बीमार कैदियों की जमानत पर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, ऐसे बीमार कैदियों की जमानत नकारने से पहले ‘न्याय की रीढ़’ दिखाएं जज : हाई कोर्ट

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने 75 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार कैदियों की जमानत याचिकाओं को लेकर अहम टिप्पणी की है। हाई कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में जमानत खारिज करने से पहले संबंधित न्यायाधीश में ‘न्याय करने की रीढ़’ होनी चाहिए। अदालत को बुजुर्ग अवस्था और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.