Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

समर एक्सप्रेस इंपैक्ट : चाहे मंडल अधिकारी कुछ न बोलें; लेकिन पार्सलमें एजेंटों का सच आया सामने, आरपीएफ ने एजेंटों पर मामला दर्ज किया

सुनील शिंगार | लुधियाना
समर न्यूज

आखिर कार रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग में एजेंटों के सक्रिय होने का सच सामने आ ही गया। सच भी ऐसा जिसमें एजेंटों पर रेलवे पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की।
चाहे लंबे समय से लुधियाना रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग में एजेंटों के सक्रिय होने की बात पर फिरोजपुर मंडल अधिकारी बचते रहे, लेकिन झूठ से पर्दा उठ ही गया। क्योंकि रेलवे पुलिस के मुताबिक उक्त गिरफ्तार किए गए दोनों एजेंट पार्सल विभाग के पास सक्रिय थे और वहां पर आने जाने वाले लोगों से पार्सल बुक करने के नाम पर ओवरचार्ज करने की फिराक में थे। रेलवे पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से दोनों ही एजेंट को काबू किया और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया। आरोपियों की पहचान मिश्रा और पेठा है। जिन दो एजेंटों को गिरफ्तार किए गए हैं वह दोनों पार्सल अधिकारी के नजदीकी थे।
बीते कुछ दिनों से इन नामजद एजेंटों का वहां के एक अधिकारी से विवाद चल रहा था जिसने रंजिश में यह सब करवाया। चलो अब एफआईआर इस बात की पुष्टि करती है कि समर एक्सप्रेस ने बीते दिनों जो रेलवे पार्सल विभाग में एजेंटों के सक्रिय होने की खबर प्रमुखता के आधार पर प्रकाशित की थी वह सच है।

सच से बनी कहानी

रविवार को एक व्यक्ति लुधियाना रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग में सामान बुक करवाने के लिए पहुंचा था। वहां पर सक्रिय तीन एजेंटों (2 गिरफ्तार जबकि एक भाग निकला:- सूत्र) ने उक्त व्यक्ति को पकड़ा और उसे पार्सल में आने का कारण पूछा। व्यक्ति ने तीनों को बताया कि वह कुछ सामान बुक करवाने के लिए पार्सल में आया है। सामान को बुक करने के नाम पर एजेंटों ने उसे तकरीबन 9 हजार रुपए मांगे और उस पर दबाव बनाया कि वह सामान उसी से बुक करवाएं जिसको वह तत्काल प्रभाव से गंतव्य तक पहुंच भी देंगे। एजेंटों से निकल जब उक्त व्यक्ति जब पार्सल विभाग में गया तो वहां एक अधिकारी को सारी बात बताई जिसके बाद उक्त अधिकारी ने रेलवे पुलिस को सूचना दी। रेलवे पुलिस ने तत्काल प्रभाव से उक्त दो एजेंट को तो काबू कर लिया जबकि एक भाग गया।

सोमवार दोपहर के बाद बंद रहा काम

सोमवार को दोपहर के बाद लुधियाना रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग का कामकाज ठप रहा। कारण था कि स्टेशन पर इंटरनेट की सुविधा प्रभावित थी। इस कारण से ऑनलाइन काटी जाने वाली सामान बुक करने की पर्ची नहीं बन पा रही थी। पर्ची न बनने के कारण पार्सल विभाग में आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी बताया जा रहा है कि लुधियाना के साथ फिरोजपुर मंडल के कुछ अन्य स्टेशनों पर भी यह परेशानी आई जिसको ठीक करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी लगातार जुटे रहे।

दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो कि अवैध ढंग से रेलवे परिसर में घूम रहे थे। दोनों ही एजेंट भी हैं। आरोपियों पर कुछ सामान बुक करवाने जैसे भी आरोप लगे हैं जिसमें अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
-युद्धवीर, कमांडर आरपीएफ, लुधियाना

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.