Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डाबा रोड पर सब्जी विक्रेताओं की गाड़ी घेरकर हमला, ड्राइवर के मुंह पर मारी बंदूक की बट

अशवनी पाहवा/शेखर वर्मा लुधियाना | समर न्यूज

डाबा रोड स्थित ज्ञानचंद नगर में सोमवार सुबह करीब पांच बजे छह हथियारबंद बदमाशों ने सब्जी विक्रेताओं से भरी पिकअप गाड़ी को घेरकर हमला कर दिया। बदमाशों ने ड्राइवर के मुंह पर बंदूक की बट मारी और गाड़ी की चाबी निकाल ली। गाड़ी के पीछे बैठे सब्जी विक्रेताओं पर दातर से हमला कर दिया।
हमले में एक सब्जी विक्रेता का अंगूठा कट गया, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए और उनकी एक एक्टिवा घटनास्थल पर ही छूट गई। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 5:05 बजे आठ सब्जी विक्रेता बोलेरो पिकअप में सवार होकर सब्जी मंडी जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी ज्ञानचंद नगर से निकलकर मुख्य सड़क पर पहुंची, दो मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा पर सवार छह बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने अपनी गाड़ियां पिकअप के आगे लगा दीं और हथियार निकालकर हमला शुरू कर दिया।

ड्राइवर के मुंह पर बंदूक
की बट मारी…
पिकअप चालक हनुमान यादव ने बताया कि बदमाशों के हाथों में दातर और बंदूकें थीं। उन्होंने सबसे पहले उसके मुंह पर बंदूक की बट मारी और गाड़ी की चाबी निकाल ली। इसके बाद कुछ बदमाश गाड़ी के पीछे पहुंचे और वहां बैठे लोगों पर दातर से हमला करने लगे। इसी दौरान एक सब्जी विक्रेता के हाथ का अंगूठा कट गया।
{शोर सुनकर जमा हुए लोग…
हमले के दौरान सब्जी विक्रेताओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जमा होने लगी। लोगों को आता देख बदमाश वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि भागते समय उनकी एक एक्टिवा मौके पर ही छूट गई, जिसे लोगों ने कब्जे में ले लिया।
{पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने लगाया जाम…
वारदात के बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना डाबा पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। पुलिस की देरी से लोगों में रोष फैल गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों ने इलाके में सुबह के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौके से मिली एक्टिवा सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

{पुलिस के आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना

धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर थाना डाबा की पुलिस मौके पर पुहंची, जहा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों ने शांत कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। वही मामले की जानकारी देते हुए थाना डाबा के प्रभारी जतिंदर कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल पर टीम को भेज दिया गया था। जहा पुलिस की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फोटेज खंगाल आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.