Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर में भगवान गणेश की प्रतिमा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ स्थापित की गई। इस दौरान मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश का पूजन किया और मंडी जिला सहित प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

गणेश उत्सव के उपलक्ष्य पर सिद्ध गणपति मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भगवान गणेश की प्रतिमा की विधिवत स्थापना के बाद श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और प्रभु की महिमा का संदेश दिया जा रहा है।इस अवसर पर मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने भी भगवान गणेश का पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने जिला मंडीवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं और भगवान गणेश से जिले में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।वहीं, सैण युवक मंडल के सदस्य वीरेंद्र सैनी ने बताया कि इस बार मंदिर कमेटी ने भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन नहीं करने का निर्णय लिया है। गणेश उत्सव के दौरान शोभायात्रा निकालने के बाद प्रतिमा को दोबारा मंदिर में ही स्थापित किया जाएगा।उन्होंने श्रद्धालुओं से गणेश उत्सव के दौरान सिद्ध गणपति मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने की अपील की। साथ ही 23 सितंबर को आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में शामिल होकर प्रभु का प्रसाद ग्रहण करने का भी आह्वान किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...

रोहतक PGI में अल्ट्रासाउंड को लेकर मरीजों का हंगामा, सुबह 5 बजे से लग रही लाइन

summer express, रोहतक। PGI में अल्ट्रासाउंड जांच की सीमित सुविधा को लेकर मंगलवार को मरीजों और उनके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में मरीज हेल्थ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एचके अग्रवाल के कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए जांच व्यवस्था में सुधार की मांग की। वीसी के आश्वासन के बाद मरीज और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.