Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बेअदबी बिल पर पंजाब सरकार का बड़ा दांव, जनता और सभी धर्मों से मांगी राय

चंडीगढ़  |पंजाब विधानसभा में सोमवार को धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को लेकर पेश किए गए बिल पर अहम मोड़ आया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस विवादित मुद्दे पर सीधे फैसला लेने की बजाय सभी धर्मों, धार्मिक संगठनों और आम जनता से राय लेने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इस कानून का प्रभाव आने वाले कई दशकों तक रहेगा, ऐसे में इसे जल्दबाज़ी में पास नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री मान ने कहा, “हम श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ज़िंदा गुरु मानते हैं। बीते वर्षों में हुई बेअदबी की घटनाओं ने हर धर्म के लोगों को आहत किया है। अब वक्त है कि ऐसा मजबूत कानून बने जिससे किसी को भी दोबारा इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न हो।”

अब यह बिल स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा गठित सेलेक्ट कमेटी को भेजा जाएगा। यह कमेटी अगले 6 महीनों में प्रदेशभर से सुझाव और प्रतिक्रियाएं लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी।

मान ने सदन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान और अन्य धार्मिक मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में दोषी 2-3 साल में बाहर आ जाते हैं और फिर उन्हें समाज में सम्मान मिलना शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा, “ऐसे लोगों को बाहर निकलने ही नहीं देना चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण और प्रदूषण के मुद्दे को भी छुआ। उन्होंने कहा, “दशहरा-दीवाली पर पंजाब में इतने पटाखे फूटते हैं कि हवा में ऑक्सीजन नहीं, बल्कि गैस तैरती है।”

अब सभी की निगाहें इस रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि पंजाब में पवित्र ग्रंथों की बेअदबी करने वालों के लिए कितना सख्त कानून बनेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.