Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बानगंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, स्नान कर रहे यूपी के श्रद्धालु फंसे; होमगार्ड ने सुरक्षित निकाला

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -:कांगड़ा के बानगंगा घाट पर बारिश के चलते अचानक जलस्तर बढ़ने से स्नान कर रहे उत्तर प्रदेश के 5-6 श्रद्धालु पानी के बीच फंस गए। स्थिति बिगड़ती देख घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में हुई बारिश के कारण बानगंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। इस दौरान घाट पर स्नान कर रहे कुछ श्रद्धालु पानी के तेज बहाव के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद होमगार्ड जवानों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया।एसपी के अनुसार, रेस्क्यू किए गए सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में नदी, नालों और खड्डों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।उन्होंने बताया कि बानगंगा घाट पर लोगों को सतर्क करने के लिए कॉशनरी बोर्ड लगाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर होमगार्ड जवानों की तैनाती के साथ पुलिस की ओर से लगातार गश्त भी की जा रही है।पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों और जलस्रोतों के किनारे जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बानगंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, स्नान कर रहे यूपी के श्रद्धालु फंसे; होमगार्ड ने सुरक्षित निकाला

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -:कांगड़ा के बानगंगा घाट पर बारिश के चलते अचानक जलस्तर बढ़ने से स्नान कर रहे उत्तर प्रदेश के 5-6 श्रद्धालु पानी के बीच फंस गए। स्थिति बिगड़ती देख घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी...

चुराह में ओलावृष्टि की मार, मटर की 50% फसल बर्बाद; किसानों ने मांगा मुआवजा

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-:चुराह विधानसभा क्षेत्र की भराड़ा पंचायत में देर शाम हुई अचानक भारी ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। ओलावृष्टि से पंचायत के दो मुहाल में मटर की फसल को करीब 50 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचने का अनुमान है। किसानों के मुताबिक इस नुकसान से उन्हें लाखों रुपये की आर्थिक...

ढली में 6.5 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार, जांच में पंजाब तक पहुंची सप्लाई चेन..मुख्य सप्लायर भी दबोचा

Summer express/शिमला,संजू-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ढली पुलिस ने 6.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए इसके मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के फाजिल्का...

पलवल में पोषण अभियान: गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गांव रायदासका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं और...

चलती बस में मोबाइल पर बात करता रहा ड्राइवर, 60 यात्रियों की जान जोखिम में

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा रोडवेज की चलती बस में ड्राइवर के मोबाइल फोन पर बात करते हुए बस चलाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में ड्राइवर फोन पर बातचीत करने के साथ बस को ओवरटेक करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.