Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिट्टे के खिलाफ ऊना में उमड़ा जनसैलाब, सीएम सुक्खू की अगुवाई में वॉकाथॉन में शामिल हुए स्कूली बच्चे और युवा

Summer express ऊना,राकेश-:ऊना के इंदिरा खेल मैदान में चिट्टे और नशे के खिलाफ आयोजित वॉकाथॉन में हजारों स्कूली बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में जैसे ही वॉकाथॉन शुरू हुआ, युवाओं का जोश सड़कों पर नजर आया। मुख्यमंत्री के साथ चलने और सेल्फी लेने के लिए बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा। जहां मुख्यमंत्री रुकते, वहां उनके साथ फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ जुट जाती। कई युवा उनके साथ चलते हुए सेल्फी लेते नजर आए।

युवाओं से संवाद करते नजर आए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भी युवाओं के उत्साह के बीच सहजता से उनके साथ चलते रहे। पूरे रास्ते उन्होंने बच्चों और युवाओं से बातचीत की। किसी का हालचाल पूछा तो किसी से पढ़ाई और भविष्य को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री के साथ कुछ कदम चलना और उनसे सीधे संवाद करना युवाओं के लिए वॉकाथॉन का खास अनुभव रहा।

सरकार और कांग्रेस के नेताओं ने भी लिया हिस्सा

वॉकाथॉन में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक राकेश कालिया, सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री एवं एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, महाधिवक्ता अनूप रत्न, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम सहित कई गणमान्य लोग युवाओं के साथ चले।वॉकाथॉन के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को एंटी-चिट्टा अभियान और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। मैदान से सड़क तक बढ़ते हजारों कदमों के बीच नारे और गीत गूंजते रहे। हाथों में नशे के खिलाफ संदेश देती तख्तियां और जुबान पर नशे के खिलाफ आवाज नजर आई। इस दौरान “चिट्टे पर प्रहार, हिमाचल है तैयार” का संदेश लगातार गूंजता रहा।

करीब 40 हजार लोगों की भागीदारी का दावा

आयोजकों के अनुसार वॉकाथॉन में करीब 40 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। सुबह इंदिरा खेल मैदान से शुरू हुआ युवाओं का जोश सड़कों तक पहुंचा। गीतों और नारों के बीच हजारों कदम एक साथ आगे बढ़े। वॉकाथॉन ने ऊना में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान की बड़ी तस्वीर पेश की।

 सीएम बोले—नशे के खिलाफ सरकार ने की कड़ी कार्रवाई

वॉकाथॉन के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ड्रग्स और चिट्टे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल सरकार की कार्रवाई की वजह से भारत सरकार के नारकोटिक्स विभाग ने भी प्रदेश सरकार के मॉडल की सराहना की और अन्य राज्यों को इसे अपनाने की बात कही।

NDPC एक्ट की जगह नया कानून बनाने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता में आने के बाद नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए पूर्व सरकार के NDPC एक्ट की जगह नया एक्ट बनाया। उन्होंने दावा किया कि नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्तियां जब्त करने के साथ उन्हें नष्ट तक किया गया है। उन्होंने कहा कि अमृतसर और अंबाला समेत दूसरे राज्यों से भी नशे के मामलों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर हिमाचल लाया जा रहा है।

 नशे में संलिप्त अधिकारियों पर भी कार्रवाई

सुक्खू ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त पाए गए अधिकारियों के खिलाफ भी सरकार ने कार्रवाई की है और ऐसे अधिकारियों को निलंबित तक किया गया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले दो वर्षों के दौरान प्रदेश में चिट्टे और नशे से जुड़े मामलों में कमी आई है।

बोले—यह किसी पार्टी की नहीं, युवाओं की मुहिम

भाजपा के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा केवल झूठ और राजनीतिक बयानबाजी करती है। उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र सरकार ने नशे के खिलाफ जो कानून बनाया है, उसे भाजपा सरकार ने लागू क्यों नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि भाजपा नशे के खिलाफ वास्तव में संवेदनशील है तो उसके नेताओं को ऊना में आयोजित वॉकाथॉन में शामिल होना चाहिए था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल विशेष की रैली नहीं थी, बल्कि सरकार की ओर से युवाओं और जनरेशन-जी को नशे के प्रति जागरूक करने का प्रयास था। उन्होंने भाजपा नेताओं से राजनीतिक विरोधाभास छोड़कर नशे के खिलाफ इस अभियान में शामिल होने की अपील की.

हार्मोनी ऑफ द पाइंस’ ने बांधा समां

वॉकाथॉन में हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा ‘हार्मोनी ऑफ द पाइंस’ ने भी अहम भूमिका निभाई। सब इंस्पेक्टर ठाकुर दास के नेतृत्व में 16 सदस्यीय ऑर्केस्ट्रा ने सुबह करीब आठ बजे से मंच संभाल लिया। मुख्यमंत्री के पहुंचने तक ऑर्केस्ट्रा ने अपनी प्रस्तुतियों से वहां मौजूद हजारों बच्चों को जोड़े रखा।

‘चिट्टे पर प्रहार, हिमाचल है तैयार’ गीत ने दिया संदेश

ऑर्केस्ट्रा की प्रस्तुति के दौरान AI की मदद से तैयार गीत ‘चिट्टे पर प्रहार, हिमाचल है तैयार’ भी बजाया गया। गायक कार्तिक, मनमोहन, कृतिका, दिलीप और दीपिका ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल बनाया। ऑर्केस्ट्रा के अन्य सदस्यों ने भी संगीत के जरिए कार्यक्रम में रंग भरा।

कार्यक्रम में विभिन्न फिल्मी गीतों के साथ पंजाबी और हिमाचली गीत भी प्रस्तुत किए गए। संगीत और गीतों के बीच हजारों बच्चों और युवाओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया। पुलिस ऑर्केस्ट्रा की प्रस्तुति ने नशे के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग भी दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिट्टे के खिलाफ ऊना में उमड़ा जनसैलाब, सीएम सुक्खू की अगुवाई में वॉकाथॉन में शामिल हुए स्कूली बच्चे और युवा

Summer express ऊना,राकेश-:ऊना के इंदिरा खेल मैदान में चिट्टे और नशे के खिलाफ आयोजित वॉकाथॉन में हजारों स्कूली बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में जैसे ही वॉकाथॉन शुरू हुआ, युवाओं का जोश सड़कों पर नजर आया। मुख्यमंत्री के साथ चलने और सेल्फी लेने के लिए बच्चों और...

बानगंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, स्नान कर रहे यूपी के श्रद्धालु फंसे; होमगार्ड ने सुरक्षित निकाला

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -:कांगड़ा के बानगंगा घाट पर बारिश के चलते अचानक जलस्तर बढ़ने से स्नान कर रहे उत्तर प्रदेश के 5-6 श्रद्धालु पानी के बीच फंस गए। स्थिति बिगड़ती देख घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी...

चुराह में ओलावृष्टि की मार, मटर की 50% फसल बर्बाद; किसानों ने मांगा मुआवजा

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-:चुराह विधानसभा क्षेत्र की भराड़ा पंचायत में देर शाम हुई अचानक भारी ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। ओलावृष्टि से पंचायत के दो मुहाल में मटर की फसल को करीब 50 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचने का अनुमान है। किसानों के मुताबिक इस नुकसान से उन्हें लाखों रुपये की आर्थिक...

ढली में 6.5 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार, जांच में पंजाब तक पहुंची सप्लाई चेन..मुख्य सप्लायर भी दबोचा

Summer express/शिमला,संजू-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ढली पुलिस ने 6.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए इसके मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के फाजिल्का...

पलवल में पोषण अभियान: गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गांव रायदासका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.