Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किशाऊ परियोजना के सूत्रधार बने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,हिमाचल के हितों को किया सुरक्षित: सुशांत कपरेट

Summer express/शिमला,संजू-:किशाऊ बहुउद्देश्यीय परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश की सियासत गई है। दिल्ली में छह राज्यों के बीच परियोजना को लेकर हुए समझौते के बाद जहां भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर श्रेय लेने का आरोप लगाया है, वहीं कांग्रेस ने इसे हिमाचल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुशांत कपरेट ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को परियोजना को आगे बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाला बताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने हिमाचल के अधिकारों और आर्थिक हितों को सुरक्षित रखने के लिए मजबूती से पैरवी की है।कपरेट ने कहा कि 422 मेगावाट क्षमता वाली किशाऊ परियोजना लंबे समय से लंबित रही है। उनके अनुसार परियोजना की पहली डीपीआर वर्ष 1985 में तैयार हुई थी, लेकिन करीब चार दशक बाद वर्ष 2026 में इसका एमओयू हो पाया है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार के प्रयासों से परियोजना को निर्णायक रूप से आगे बढ़ाया गया।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि करीब 15,624 करोड़ रुपये की इस परियोजना से कई राज्यों को पेयजल और बिजली की सुविधा मिलेगी। साथ ही हिमाचल और उत्तराखंड में रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि परियोजना से तैयार होने वाली बिजली उत्तरी भारत के बढ़ते ऊर्जा संकट को पूरा करने में भी मददगार होगी।कपरेट ने कहा कि परियोजना के जल स्रोत हिमाचल प्रदेश में हैं, इसलिए राज्य को उसके संसाधनों का उचित आर्थिक लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने एमओयू के दौरान हिमाचल के अधिकारों और आर्थिक हितों को प्राथमिकता दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। उनके मुताबिक इससे प्रदेश को लंबे समय में आर्थिक लाभ मिल सकता है।भाजपा पर निशाना साधते हुए कपरेट ने सवाल उठाया कि यदि किशाऊ परियोजना इतनी महत्वपूर्ण थी तो पूर्व की भाजपा सरकारों के कार्यकाल में इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि परियोजना दशकों से लंबित थी और अब समझौता होने के बाद विपक्ष को इसका विरोध करने के बजाय तथ्य सामने रखने चाहिए।कपरेट ने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर भी राज्य सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि आरडीजी अनुदान और जीएसटी हिस्सेदारी जैसे मुद्दों के कारण हिमाचल वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार राज्य के हितों की रक्षा के लिए प्रयासरत है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.