Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेवा संकल्प के साथ आज से फील्ड में सरकार, हर लाभार्थी के घर जलेगा आशीर्वाद का दीया

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़ I प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा-यात्रा तथा विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने के लिए वीरवार से हरियाणा में पूरी सरकार और भाजपा संगठन फील्ड में दिखाई देगा। 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन सरकारी योजनाओं के लाभार्थी अपने घरों और चिह्नित स्थानों पर शाम को छह से सात बजे तक आशीर्वाद का दीया जलाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ में लाडो लक्ष्मी योजना का दूसरा चरण शुरू करेंगे, जिसके तहत 1.80 लाख सालाना आय वाली महिलाएं भी योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और अधिकारियों संग बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला स्तर पर नोडल अधिकारी निर्धारित कर प्रत्येक कार्यक्रम की नियमित मानिटरिंग की जाए।गांवों के साथ ही ब्लाक स्तर, नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका और महाग्रामों में सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इनमें विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों की विवरण संबंधी शिकायतों का निपटान, नए लाभार्थी जोड़ने जैसे कार्य मौके पर ही किए जाएंगे।

विश्वकर्मा दिवस पर श्रमिकों को कई योजनाओं का लाभ मिलना शुरू होगा। स्कूलों, कालेजों और विश्वविद्यालयों में सेवा, राष्ट्र निर्माण और रचनात्मकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों की माइक्रो प्लानिंग करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान जिलों में किए जाने वाले नवाचारों, बेहतर पहलों और सफलता की कहानियों को संकलित किया जाए। इनका इंटरनेट मीडिया और अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अच्छे कार्यों से दूसरे जिले भी प्रेरणा ले सकें।

पीएम बनने के बाद 18 बार हरियाणा आए मोदी, 86 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं दी

प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी 18 बार हरियाणा आ चुके हैं। इन दौरों के दौरान प्रदेश को 86 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है।

मुख्यमंत्री ने आमजन का आह्वान किया कि अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जरूर जलाएं। यह दीया प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की शुभकामनाओं के साथ उनके 25 वर्षों की जनसेवा को नमन होगा।

जगमग होंगे पर्यटन स्थल और जेल

राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों और परिसरों, सहकारिता विभाग की प्रमुख संस्थाओं, विरासत एवं ऐतिहासिक स्थलों तथा जेलों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने बताया कि ‘सेवा के 25 वर्ष–हरियाणा पर्यटन की नई उड़ान’ थीम पर प्रमुख पर्यटन परिसरों में फोटो एवं डिजिटल प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें हरियाणा के पर्यटन विकास, धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों, सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले, कुरुक्षेत्र-ज्योतिसर, पिंजौर, मोरनी, धोसी पहाड़ी तथा फार्म एवं ग्रामीण पर्यटन की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सेवा संकल्प के साथ आज से फील्ड में सरकार, हर लाभार्थी के घर जलेगा आशीर्वाद का दीया

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़ I प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा-यात्रा तथा विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने के लिए वीरवार से हरियाणा में पूरी सरकार और भाजपा संगठन फील्ड में दिखाई देगा। 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन सरकारी योजनाओं...

द्वारका एक्सप्रेस-वे तक होगा गुरुग्राम मेट्रो परियोजना का विस्तार

Summer express,मोनिका रावत ,चंडीगढ़ I 5453 करोड़ रुपये की गुरुग्राम मेट्रो परियोजना निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है। मिलेनियम सिटी सेंटर को साइबर सिटी से जोड़ने के साथ-साथ परियोजना का विस्तार द्वारका एक्सप्रेस-वे तक किया जाएगा। सरकारी भूमि के उपयोग के लिए कार्य अनुमति मिलने के बाद साइट पर कार्य शुरू हो गया...

करनाल भाजपा विधायक को AK-47 से हत्या की धमकी, रिटायर्ड प्रिंसिपल गिरफ्तार

summer express , करनाल। भाजपा विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड सरकारी स्कूल प्रिंसिपल ईश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 27 अगस्त को डाक के माध्यम से विधायक के नाम धमकी भरा पत्र भेजा था। आरोपी को...

धान खरीद पर किसानों का आंदोलन टला, 20 सितंबर तक खरीद शुरू कराने का प्रशासन का आश्वासन

summer express , कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की ओर से शाहाबाद अनाज मंडी में बुधवार को बुलाई गई प्रदेश स्तरीय बैठक प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दी गई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि धान की सरकारी खरीद 20 सितंबर तक शुरू कराने के लिए पत्र लिखा...

दाड़लाघाट ब्लॉक सीएचसी और जयनगर PWD सब डिवीजन सहित सभी बंद संस्थानों को तुरंत बहाल करे सरकार-:भाजपा

Summer express/सोलन, भूपेंद्र-:भाजपा सोलन के जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने प्रदेश सरकार से अर्की विधानसभा क्षेत्र में बंद किए गए विभिन्न सरकारी संस्थानों को पुनः बहाल करने की मांग उठाई है। उन्होंने विशेष रूप से दाड़लाघाट विकास खंड, जयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जयनगर लोक निर्माण विभाग के सब-डिवीजन को दोबारा शुरू करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.