मुंबई | हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार (15 जुलाई) को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 400 अंकों की छलांग लगाकर 82,700 के पार पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी 150 अंक चढ़कर 25,200 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा।
सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर हरे निशान पर हैं, जिनमें सन फार्मा, टाटा मोटर्स, और BEL के स्टॉक्स टॉप गेनर्स में रहे। हालांकि HCL टेक और जोमैटो में 2.7% तक की गिरावट देखी गई।
ग्लोबल संकेत मिले-जुले:
- जापान का निक्केई 0.12% नीचे
- कोरिया का कोस्पी 0.13% गिरा
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग मामूली 0.025% चढ़ा
- चीन का शंघाई कंपोजिट 0.93% टूटा
निवेशकों की चाल:
14 जुलाई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,614 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,787 करोड़ रुपए की खरीदारी की। जुलाई में अब तक FIIs ने कुल 11,898 करोड़ के शेयर्स निकाले हैं।
बीते दिन बाजार रहा था लाल निशान पर:
सोमवार (14 जुलाई) को सेंसेक्स 247 अंक गिरकर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी में 68 अंकों की गिरावट आई थी।