Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आनंद शर्मा बोले..ग्लोबल साउथ के लिए ब्रिक्स की अहम भूमिका, मौजूदा तनाव के दौर में सामूहिक निर्णय और बातचीत जरूरी

Summer express/कसौली -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा मंगलवार शाम कसौली पहुंचे। बुधवार को उन्होंने अपनी दादी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता को केवल एक शब्द में परिभाषित नहीं किया जा सकता। ऐसे मंचों पर दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होती है और विभिन्न देशों के नेता एक साथ बैठकर साझा विषयों पर विचार-विमर्श करते हैं।

‘ग्लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण मंच है ब्रिक्स’

आनंद शर्मा ने ब्रिक्स को ग्लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने कहा कि एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के कई प्रमुख देश इस मंच पर आपस में संवाद करते हैं। अलग-अलग मुद्दों और परिस्थितियों के बीच बातचीत के जरिए साझा सहमति बनाने का प्रयास महत्वपूर्ण है।

बिना विवाद के घोषणा सामने आना महत्वपूर्ण

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन में बिना किसी विवाद के एक घोषणा सामने आई। इस संदर्भ में उन्होंने भारत की भूमिका और उसके अंतरराष्ट्रीय महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत का अपना एक कद है और ब्रिक्स जैसे मंच पर भारत की भागीदारी महत्वपूर्ण है।मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में तनाव है और कई जगह युद्ध चल रहे हैं। ऐसे समय में विभिन्न देशों के बीच बातचीत, सामूहिक निर्णय लेने और आम सहमति बनाने के प्रयासों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर सर्वसम्मति संभव नहीं होती, लेकिन सहमति बनाने की कोशिश महत्वपूर्ण कदम है।

शुरुआती ब्रिक्स सम्मेलनों में शामिल रहे आनंद शर्मा

ब्रिक्स के इतिहास का उल्लेख करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि इसकी शुरुआत वर्ष 2009 में हुई थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पहली ब्रिक्स समिट में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें शुरुआती पांच ब्रिक्स सम्मेलनों में शामिल होने का अवसर मिला और वर्ष 2013 का सम्मेलन उनके लिए आखिरी था।

कसौली से पुराना पारिवारिक जुड़ाव

आनंद शर्मा ने कसौली से अपने पुराने पारिवारिक संबंधों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि जब भी वह कसौली आते हैं तो गढ़खल में रुकते हैं। उनके दादा-दादी यहीं रहते थे और उनके बचपन का काफी समय इसी क्षेत्र में बीता है। उन्होंने कहा कि कसौली और यहां के लोगों से उनका विशेष लगाव है तथा यहां मिलने वाला प्यार, स्नेह और सम्मान आज भी उनके लिए खास है।

दादी की समाधि पर श्रद्धांजलि के बाद शिमला रवाना

आनंद शर्मा ने कहा कि हिमाचल से उनका पुराना संबंध है। उनका जन्म शिमला में हुआ और उनके पूर्वजों तथा बचपन की यादों का जुड़ाव भी इस क्षेत्र से रहा है। दादी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वह शिमला के लिए रवाना हो गए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आनंद शर्मा बोले..ग्लोबल साउथ के लिए ब्रिक्स की अहम भूमिका, मौजूदा तनाव के दौर में सामूहिक निर्णय और बातचीत जरूरी

Summer express/कसौली -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा मंगलवार शाम कसौली पहुंचे। बुधवार को उन्होंने अपनी दादी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता को केवल एक शब्द में परिभाषित नहीं किया जा सकता।...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर इजरायली नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद

Summer express/कांगड़ा,राहुल-:कांगड़ा एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद होने का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान इजरायली नागरिक के बैग से एक जिंदा कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत...

अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई करें अधिकारी: बंतो कटारिया

summer express ,बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्षा बंतो कटारिया ने बुधवार को कैथल लघु सचिवालय स्थित सभागार में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अत्याचार और उत्पीड़न से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों...

बालौर स्कूल के प्याऊ कमरे में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 50 से ज्यादा वार

summer express , बहादुरगढ़। बालौर गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बने प्याऊ के कमरे में सोलधा गांव निवासी युवक नीरज का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसके गले और छाती पर चाकू से कई वार...

फतेहाबाद में 1.442 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

summer express, फतेहाबाद। बस अड्डा पुलिस चौकी की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1 किलो 442 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के मधेपुरा जिले के गांव श्रीपुर बासा निवासी मिथिलेश सिंह के रूप में हुई है। वह फिलहाल फतेहाबाद के सिरसा रोड क्षेत्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.