Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पठानकोट में बूचड़खाने पर अस्थायी ताला, 400 से अधिक मजदूर निकाले

समर न्यूज | पठानकोट
पठानकोट के अखवाना औद्योगिक क्षेत्र में कथित तौर पर चल रहे बूचड़खाने के खिलाफ प्रशासन और पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई की। टीम ने परिसर खाली करवाकर मुख्य गेट पर अस्थायी ताला लगा दिया। कार्रवाई के दौरान परिसर में 400 से अधिक मजदूर मौजूद मिले, जिन्हें तीन-चार ट्रकों में बाहर ले जाया गया। इनमें कुछ के बांग्लादेशी नागरिक होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, मजदूरों की नागरिकता और पहचान की आधिकारिक पुष्टि तत्काल नहीं हुई है।
बूचड़खाने के संचालन के विरोध में मंगलवार को हिंदू और सिख संगठनों, संत समाज, रामलीला कमेटियों और आसपास के गांवों के पंच-सरपंचों ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बाद पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना देकर यातायात बाधित किया गया। संगठनों ने आरोप लगाया कि औद्योगिक क्षेत्र में बूचड़खाना अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है और यहां पशुओं के वध को लेकर जांच होनी चाहिए। प्रशासन और पुलिस की टीम ने परिसर का निरीक्षण करने के बाद इसे खाली कराया। अधिकारियों की ओर से बूचड़खाने के संचालन, लाइसेंस तथा वहां काम कर रहे मजदूरों की पहचान से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल परिसर पर अस्थायी रूप से ताला लगाया गया है।
प्रशासन की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि संचालन के लिए जरूरी अनुमति और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गई थीं या नहीं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कनाडा-अमेरिका में पढ़ाई का खर्च बढ़ा, छात्रों के सामने नई चुनौती

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए प्रस्तावित 1 लाख डॉलर की फीस से नौकरी का रास्ता हो सकता है महंगाएजेंसी। नई दिल्ली कनाडा और अमेरिका में पढ़ाई करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए वित्तीय चुनौतियां बढ़ गई हैं। कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वीजा आवेदन के दौरान जरूरी जीवन-यापन खर्च की...

आपदा में 3 महीने तक घट सकता है ईपीएफ योगदान

एजेंसी | नई दिल्लीकेंद्र सरकार की नई कर्मचारी भविष्य निधि योजना-2026 में आपदा या महामारी जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए ईपीएफ योगदान में अस्थायी राहत का प्रावधान किया गया है। इसके तहत केंद्र सरकार जरूरत पड़ने पर कर्मचारी और नियोक्ता के भविष्य निधि योगदान को अधिकतम तीन महीने के लिए आंशिक या पूरी...

हाईकोर्ट ने पूछा-मंत्री को आरोपी कैसे बना सकते हैं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने संगरूर के गुलजार सिंह की मौत के मामले में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को आरोपी बनाए जाने के सवाल पर याचिकाकर्ता से स्पष्टीकरण मांगा। चीफ जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर की पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।याचिका में जांच केंद्रीय...

नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के इंजीनियर की तलाश तेज करने के लिए केंद्र से संपर्क करेगी हिमाचल सरकार

Summer express/ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता चल रहे ऊना निवासी इंजीनियर सुखविंदर रतन के परिजनों ने बुधवार को ऊना के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। परिजनों ने मुख्यमंत्री से सुखविंदर रतन की तलाश में आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।परिजनों ने बताया कि 26 अगस्त...

आनंद शर्मा बोले..ग्लोबल साउथ के लिए ब्रिक्स की अहम भूमिका, मौजूदा तनाव के दौर में सामूहिक निर्णय और बातचीत जरूरी

Summer express/कसौली -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा मंगलवार शाम कसौली पहुंचे। बुधवार को उन्होंने अपनी दादी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता को केवल एक शब्द में परिभाषित नहीं किया जा सकता।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.