Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में 5 किलोमीटर की नमो मैराथन, CM सैनी समेत 8 हजार लोगों ने लिया हिस्सा

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा समर्पण को समर्पित नमो मैराथन का आयोजन  अंबाला शहर में किया गया। हर्बल पार्क से शुरू हुई 5 किलोमीटर लंबी मैराथन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत करीब 8 हजार खिलाड़ियों, कलाकारों, प्रशिक्षकों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तथा अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

मैराथन हर्बल पार्क से शुरू होकर पुलिस लाइन सहित शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस हर्बल पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन के दौरान शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित रहा। लोगों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया।

नमो मैराथन का आयोजन ‘नशा मुक्त हरियाणा’ की थीम पर किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन में शामिल लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, कलाकारों, कोच, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य प्रतिभागियों का आभार जताया।

मैराथन के दौरान कुछ युवाओं ने हाथों में पर्चे लेकर शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। जब मुख्यमंत्री युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिला रहे थे, उसी दौरान युवाओं ने पर्चे लहराए। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे पर्चे वापस लिए और उन्हें वहां से हटा दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, असम के मुख्यमंत्री बोले- वोट चोरी छोड़ो, हमसे ट्यूशन लेकर दिल चोरी करना सीखो

SIR के समर्थन और कांग्रेस के ख़िलाफ़ बीजेपी ने शिमला में जोरदार हमला बोला है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की अगुवाई में भाजपा ने कार्ट रोड गुरुद्वारा से चौड़ा मैदान तक महापदयात्रा निकाली और जनसभा का आयोजन किया जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने गांधी परिवार को नकली...

कांगड़ा में स्टंटबाज और तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस की नजर, 154 वाहनों के चालान

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं, दिवाली पर भी रहेगी पुलिस की पैनी निगरानी Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। तेज रफ्तार बाइक चलाने, नंबर प्लेट पर टेप लगाने और नंबर छिपाकर सड़कों पर दौड़ने...

चुराह की भालोड़ी पंचायत के 10 गांव लो वोल्टेज से परेशान, बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

भालोड़ी पंचायत में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान Summer express/चम्बा/ मंजूर पठान-:चम्बा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र की भालोड़ी पंचायत में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पंचायत के करीब 10 गांवों के लोग लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। हालात ऐसे हैं...

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ सक्रिय, 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने का अनुमान

Summer express, भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बना गहन दबाव रविवार को चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। तूफान के सक्रिय होने के बाद ओडिशा सरकार ने राज्य के दक्षिणी जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है। प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। भारत मौसम...

12 दिन से लापता 18 वर्षीय युवक का शव बेईं नदी से बरामद, चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Summer express, कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी में करीब 12 से 13 दिनों से लापता 18 वर्षीय युवक का शव बेईं नदी से मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का शव सुल्तानपुर लोधी-बुसोवाल रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के नजदीक नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान गांव भागो अराइयां निवासी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.