Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में बंद मुर्गी फार्म में चल रहा था अवैध पटाखा निर्माण, 90 पेटियां बरामद

summer express ,करनाल। जिले के मोहिदीनपुर गांव में बाहर से बंद दिखाई देने वाले एक मुर्गी फार्म के अंदर कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। पुलिस की छापेमारी में मौके से तैयार पटाखों की करीब 90 पेटियां और बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, फार्म में पटाखे बनाने के लिए न तो कोई लाइसेंस था और न ही आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

सीआईए-3 प्रभारी अजय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मुर्गी फार्म में छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को तैयार पटाखों के अलावा करीब 47 किलो पोटाश और 2 क्विंटल 40 किलो गंधक मिली। इतनी बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री बिना अनुमति के रखे जाने से किसी भी समय बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ था।

पुलिस ने मामले में मुर्गी फार्म के मालिक करनाल के उत्तम नगर निवासी कुलदीप और उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना निवासी साहिर को हिरासत में लिया है। दोनों से पटाखे बनाने के लिए आवश्यक लाइसेंस और परमिट के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन वे पुलिस के सामने कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

पुलिस के अनुसार, फार्म में करीब 12 लोग मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे। आरोप है कि यहां बच्चों से भी काम कराया जा रहा था। ऐसे में बिना सुरक्षा मानकों के पटाखे बनाने का काम न केवल वहां मौजूद मजदूरों बल्कि आसपास के क्षेत्र के लिए भी खतरा पैदा कर रहा था।

छापेमारी के दौरान बरामद सामग्री में तैयार पटाखों के साथ बड़ी मात्रा में पोटाश और गंधक शामिल है। पुलिस का कहना है कि यदि निर्माण प्रक्रिया के दौरान आग लग जाती तो फार्म में रखे तैयार पटाखों और ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल सकती थी। इससे वहां काम कर रहे लोगों के साथ आसपास के क्षेत्र में भी जान-माल के नुकसान की आशंका थी।

पुलिस ने बरामद पटाखों और अन्य सामग्री को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की ओर से यह भी पता लगाया जा रहा है कि फार्म में कितने समय से पटाखे बनाने का काम चल रहा था और तैयार पटाखों की सप्लाई कहां की जानी थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फतेहाबाद में फाइनेंसर से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत

summer express,फतेहाबाद। मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव ने कथित तौर पर फाइनेंसरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी...

करनाल में बंद मुर्गी फार्म में चल रहा था अवैध पटाखा निर्माण, 90 पेटियां बरामद

summer express ,करनाल। जिले के मोहिदीनपुर गांव में बाहर से बंद दिखाई देने वाले एक मुर्गी फार्म के अंदर कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। पुलिस की छापेमारी में मौके से तैयार पटाखों की करीब 90 पेटियां और बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के...

गुरुग्राम में गोपाल कांडा से जुड़ी तीन संपत्तियों पर ईडी की छापेमारी, खंगाले दस्तावेज़

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री और कारोबारी गोपाल कांडा से जुड़ी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में कांडा से जुड़ी तीन प्रमुख संपत्तियों पर छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई...

द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को कुचला, दो की मौत

summer express , गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास  देर रात तेज रफ्तार शेवरले बीट कार ने सड़क किनारे काम कर रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के साथ कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।...

हरियाणवी सिंगर सुदेश को लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी, मांगे 2 लाख रुपये

summer express ,कैथल। हरियाणवी सिंगर सुदेश को लॉरेंस गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सिंगर के मोबाइल पर व्हाट्सऐप के जरिए धमकी भरे मैसेज भेजकर 2 लाख रुपये की मांग की गई। शिकायत के अनुसार, पैसे नहीं देने पर दो दिन के भीतर गोली मारने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.