Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को कुचला, दो की मौत

summer express , गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास  देर रात तेज रफ्तार शेवरले बीट कार ने सड़क किनारे काम कर रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के साथ कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को पुलिस और राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा उस समय हुआ जब एक्सप्रेसवे के डिवाइडर पर लोहे की सुरक्षा ग्रिल लगाने का काम चल रहा था। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी बिजेंद्र और पप्पू के रूप में हुई है। दोनों मजदूर ग्रिल लगाने के बाद उसके नट-बोल्ट कस रहे थे। उनके साथी सतीश चंद और रामकुमार ग्रिल को संभालकर खड़े थे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार में आ रही शेवरले बीट कार अनियंत्रित होकर मजदूरों से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजेंद्र और पप्पू उछलकर सड़क पर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, कार को अपनी ओर आता देखकर सतीश और रामकुमार ने बचने के लिए एक्सप्रेसवे के बीच बनी ग्रीन बेल्ट की ओर छलांग लगा दी, लेकिन तेज रफ्तार कार ग्रीन बेल्ट में भी जा घुसी और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद कार लोहे की रेलिंग से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार चालक की पहचान 20 वर्षीय वेदान खन्ना के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के सेक्टर-110 स्थित इंडियाबुल्स एनिग्मा का रहने वाला और दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र बताया गया है। हादसे में उसे भी गंभीर चोटें आईं। बजघेड़ा थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को वाइब्रेंट अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद वेदान खन्ना को उसके परिजन फोर्टिस अस्पताल ले गए। पुलिस के अनुसार तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और उनके परिजनों को सूचना दे दी है।

प्रारंभिक जांच में एक्सप्रेसवे पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कमी की बात भी सामने आई है। बताया गया है कि रात के समय काम वाली जगह पर पर्याप्त रिफ्लेक्टिव चेतावनी बोर्ड और रोशनी की व्यवस्था नहीं थी। मौके पर केवल दो-तीन छोटे प्लास्टिक के सेफ्टी कोन लगाए गए थे, जो अंधेरे में दूर से दिखाई नहीं दे रहे थे।

बजघेड़ा थाना पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी हादसे की प्रमुख वजह सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान जिस भी व्यक्ति या पक्ष की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को कुचला, दो की मौत

summer express , गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास  देर रात तेज रफ्तार शेवरले बीट कार ने सड़क किनारे काम कर रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के साथ कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।...

हरियाणवी सिंगर सुदेश को लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी, मांगे 2 लाख रुपये

summer express ,कैथल। हरियाणवी सिंगर सुदेश को लॉरेंस गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सिंगर के मोबाइल पर व्हाट्सऐप के जरिए धमकी भरे मैसेज भेजकर 2 लाख रुपये की मांग की गई। शिकायत के अनुसार, पैसे नहीं देने पर दो दिन के भीतर गोली मारने की...

भरमौर-साच पास में मौसम का बदला मिजाज, बर्फ की चादर से ढके पहाड़

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर और प्रसिद्ध साच पास में मौसम ने अचानक करवट ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड का असर बढ़ गया है। बर्फबारी के बाद पर्वतीय क्षेत्रों की चोटियां और आसपास के इलाके सफेद चादर...

अमेरिका में हैदराबाद के युवक की संदिग्ध मौत, 17 दिन पहले हुई थी शादी

Summer express , नई दिल्ली। अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य के लोवेल में हैदराबाद निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद जाबेर हुसैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हुसैन करीब 17 दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे। वह अमेरिका में सिविल इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। उनका शव लोवेल स्थित उनके...

पंजाब में 27 नवंबर को एयर रेड- ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, रात 8 बजे बजेगा सायरन

summer express , जालंधर। पंजाब में सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखने के लिए 27 नवंबर को सभी जिलों में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास रात 8 बजे शुरू होगा। राज्य सरकार गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत यह मॉक ड्रिल करवा रही है। मॉक एक्सरसाइज की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.