Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छह घंटे रोकी ट्रेनें, 24 को बैठक

समर न्यूज। अमृतसर/फिरोजपुर
किसान-मजदूर मोर्चा (पंजाब) के आह्वान पर वीरवार को पंजाब में पांच स्थानों पर दोपहर 12 बजे शुरू किया गया रेल रोको आंदोलन करीब छह घंटे बाद शाम छह बजे समाप्त हो गया। इस दौरान किसानों और खेत मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। अमृतसर के देवीदासपुरा, पठानकोट के चाखू लाड़ी रेलवे फाटक, मोगा के डगरू, फिरोजपुर के मल्लांवाला और संगरूर के सुनाम में ट्रेनें रोकी गईं।
रेल रोको के ऐलान के बाद सरकार की ओर से बातचीत की पहल की गई। अमृतसर के देवीदासपुरा के पास गांव वडाला में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, बाबा गुरबचन सिंह चब्बा और सतनाम सिंह मानोचाल समेत किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल की आईजी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर, उपायुक्त अमृतसर दलविंदर सिंह, एसएसपी अमृतसर कंवलजीत सिंह, एआईजी हरपाल सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ करीब तीन घंटे बैठक हुई। इसमें 24 सितंबर को चंडीगढ़ के किसान भवन में कृषि मंत्री के साथ किसान नेताओं की बैठक पर सहमति बनी।

परिवारों को सहायता का आश्वासन: बैठक में कर्ज के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों और खेत मजदूरों के परिवारों की सहायता के मामले में एक महीने के भीतर किसान परिवारों को तीन लाख और खेत मजदूर परिवारों को दो लाख रुपये की सहायता देने का भरोसा दिया गया। आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों और मजदूरों के परिवारों को लंबित नौकरियां और मुआवजा भी एक महीने में देने का आश्वासन दिया गया। पराली, पुलिस और रेलवे से संबंधित मामलों के निपटारे पर भी सहमति बनी। इसके बाद उपायुक्त अमृतसर खुद मंच पर पहुंचे और किसानों को सरकार की ओर से लिए गए फैसलों और दिए गए आश्वासनों की जानकारी दी। इसके बाद किसान मजदूर मोर्चे के नेताओं ने ऑनलाइन बैठक कर पूरे पंजाब में चल रहे संघर्ष की समीक्षा की और पांचों स्थानों पर चल रहा रेल रोको आंदोलन व मंत्रियों के घरों के बाहर चल रहे मोर्चे समाप्त करने का फैसला किया।

अगली रणनीति बैठक के बाद

मोर्चे की प्रमुख मांगों में पांच फसलों की एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों और खेत मजदूरों की कर्जमुक्ति, लैंड पूलिंग नीति वापस लेना, शंभू-खनौरी मोर्चे से जुड़े पूरे मामले का समाधान और करीब 23 सूत्रीय मांग-पत्र शामिल है। इन सभी मुद्दों पर 24 सितंबर की बैठक में पंजाब के कृषि मंत्री के साथ विस्तार से चर्चा होगी। बैठक के नतीजों के आधार पर मोर्चा अपनी अगली रणनीति तय करेगा।

पांच जगह नेताओं ने संभाली कमान

अमृतसर में हरजिंदर सिंह और जरमनजीत सिंह, सुनाम में जसविंदर सिंह लोंगोवाल और दिलबाग सिंह हरिगढ़, मल्लांवाला में सुखविंदर सिंह, डगरू में बलदेव सिंह जीरा, बलवंत सिंह और मलकीत सिंह और चाखू लाड़ी में सविंदर सिंह और हरविंदर सिंह ने आंदोलन का नेतृत्व किया। मोर्चे ने कहा कि सरकार के साथ हुई बातचीत और 24 सितंबर की बैठक पर बनी सहमति के मद्देनजर सभी मोर्चे समाप्त किए गए हैं। कृषि मंत्री के साथ बैठक के बाद सरकार के रुख और मांगों पर हुई चर्चा के आधार पर अगली रणनीति की घोषणा की जाएगी। किसान-मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधियों ने साफ चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनी तो वह फिर आंदोलन का रुख अपनाएंगे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

छह घंटे रोकी ट्रेनें, 24 को बैठक

समर न्यूज। अमृतसर/फिरोजपुरकिसान-मजदूर मोर्चा (पंजाब) के आह्वान पर वीरवार को पंजाब में पांच स्थानों पर दोपहर 12 बजे शुरू किया गया रेल रोको आंदोलन करीब छह घंटे बाद शाम छह बजे समाप्त हो गया। इस दौरान किसानों और खेत मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। अमृतसर के देवीदासपुरा, पठानकोट के...

सेवा पखवाड़े के तहत शिमला से कंडाघाट तक सेवा कार्य, रक्तदान शिविर से लेकर 176 किलो लड्डू वितरण तक हुए कार्यक्रम

Summer express/शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किए गए सेवा पखवाड़े के तहत शिमला और कंडाघाट में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रक्तदान शिविर, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, लड्डू बांटने तथा दीपमाला जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं...

ऊना में 18 सितंबर से बदलेगा स्कूलों का समय, अब सुबह 9 से शाम 3 बजे तक लगेंगे स्कूल

Summer express/ऊना, राकेश-: जिले में सरकारी और निजी स्कूलों के समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है। अब 18 सितंबर से ऊना जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक संचालित होंगे। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल...

“मेरी डिग्री का क्या?” — युवा कांग्रेस ने शुरू किया अभियान, छतर सिंह ने रोजगार को लेकर केंद्र से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अभियान की शुरुआत Summer express/शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने युवाओं के रोजगार के मुद्दे को लेकर “हैप्पी बर्थडे मोदी जी, मेरी डिग्री का क्या?” अभियान शुरू किया है। राजीव भवन शिमला में वीरवार को अभियान की शुरुआत करते हुए युवा कांग्रेस ने...

कसाऊ प्रोजेक्ट पर सुक्खू का अनुराग ठाकुर पर हमला, बोले- अपने ज्ञान में करें वृद्धि, 20 साल में  जनता के लिए क्या किया?

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समेत प्रदेश भाजपा नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कुशाऊ प्रोजेक्ट, सानन हाइड्रो प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की भर्ती और प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.