Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी के इस गांव में दोहराई गई 2014 की त्रासदी.. चट्टानों पर बसा गांव फिर उजड़ा 

Mandi, Dharamveer

ग्राम पंचायत लौंगणी के अंतर्गत आने वाला स्याठी गांव 30 जून की रात भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे गांव के पांच घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए, जबकि बाकी मकान रहने लायक नहीं बचे। गांव के सभी निवासी अब नैणा माता मंदिर के प्रांगण में अपने बच्चों और बुजुर्गों संग रातें गुजारने को मजबूर हैं।

यह कोई पहली बार नहीं है जब गांव की धरती डगमगाई हो — वर्ष 2014 में भी भारी बारिश के कारण ऐसी ही आपदा आई थी, जब ग्रामीणों ने 15 दिनों तक इसी मंदिर में शरण ली थी।

तेल की तलाश और अधूरी जानकारी:

लौंगणी पंचायत की प्रधान मीना देवी ने बताया कि 2014 की आपदा के बाद एक दल तेल की संभावना की जांच के लिए गांव पहुंचा था। उन्होंने गांव के आसपास छोटे-छोटे गड्ढे खोदकर सर्वे किया, लेकिन इसके बाद वे फिर कभी नहीं लौटे। ग्रामीणों के पास इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है।

जिंदगी भर की कमाई उजड़ गई:

प्रभावित अभिषेक कुमार ने बताया कि वर्षों की मेहनत और आईआरडीपी योजना से मिली सहायता के बाद उन्होंने घर बनाया था। धीरे-धीरे उसका विस्तार किया, लेकिन एक ही रात में सबकुछ मिट्टी में मिल गया। सुनीता देवी और मीना देवी जैसे कई परिवार अब अस्थायी तौर पर मंदिर के खुले परिसर में रह रहे हैं।

मदद की गुहार:

पीड़ितों का कहना है कि राहत सामग्री तो मिल रही है, लेकिन रहने के लिए सुरक्षित जगह की सख्त जरूरत है। प्रशासन और सरकार से उनकी मांग है कि जल्द से जल्द जमीन मुहैया करवाई जाए, ताकि वे फिर से अपने जीवन की नई शुरुआत कर सकें।

वैज्ञानिक जांच की ज़रूरत:

भूस्खलन के बाद जहां मलबा गिरा है वहां चट्टानों का ढेर साफ दिखाई देता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके घर मजबूत पत्थरों पर बने थे, लेकिन अब वे चट्टानें भी खिसक गई हैं। यह संकेत है कि इस क्षेत्र की भौगोलिक बनावट की गंभीर वैज्ञानिक जांच की आवश्यकता है। लेकिन उससे पहले ज़रूरी है कि इन लोगों को सुरक्षित पुनर्वास दिया जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.