Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सावन में चार बार होगी मंगला गौरी की आराधना..  जानें व्रत की तिथियां, महत्व और विधि

15 July, 2025

हिंदू धर्म में सावन का महीना विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। यह संपूर्ण माह भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना को समर्पित होता है। जहां सोमवार को शिव जी की विशेष पूजा होती है, वहीं मंगलवार को देवी पार्वती के मंगला रूप की आराधना की जाती है। विवाहित स्त्रियां इस दिन मंगला गौरी व्रत रखती हैं, जो उनके पति की लंबी उम्र, सुख-शांति और दांपत्य जीवन की समृद्धि के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है।

इस साल सावन में पड़ेंगे चार मंगलवार – जानें तिथियां:
सावन 2025 में कुल चार मंगलवार आएंगे और इन चारों दिन मंगला गौरी व्रत किया जाएगा।

  • पहला व्रत – 15 जुलाई 2025
  • दूसरा व्रत – 22 जुलाई 2025
  • तीसरा व्रत – 29 जुलाई 2025
  • चौथा व्रत – 5 अगस्त 2025

क्यों रखा जाता है मंगला गौरी व्रत?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत विवाहित स्त्रियां अपने वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं, जबकि अविवाहित कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए इसका पालन करती हैं। माना जाता है कि यह व्रत मंगल दोष को शांत करता है और विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करता है।

मंगला गौरी व्रत की पूजन विधि:

  • व्रती को ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान कर स्वच्छ लाल वस्त्र धारण करने चाहिए।
  • पूजन स्थान को साफ कर एक वेदी बनाएं और उस पर लाल कपड़ा बिछाकर मां मंगला गौरी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
  • व्रत का संकल्प लें और मां को 16 श्रृंगार, फल, मिठाई, सूखे मेवे और नैवेद्य अर्पित करें।
  • “ॐ गौरी शंकराय नमः” मंत्र का जाप करते हुए पूजा करें और मंगला गौरी व्रत की कथा पढ़ें या सुनें।
  • अंत में माता की आरती कर सभी को प्रसाद वितरित करें।

विशेष संकेत:

धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख है कि इस व्रत का पालन पूरे श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से जीवन में समृद्धि आती है और माता गौरी की कृपा से सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.