Panchkula, 15 July
श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में 173वां अन्न भंडारा आयोजित किया। यह पुनीत आयोजन फाउंडेशन के संस्थापक एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अमिताभ रूंगटा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अमिताभ रूंगटा ने कहा, “श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दौरान किया गया अन्न दान विशेष पुण्य फल प्रदान करता है। इस माह में जरूरतमंदों को भोजन कराना आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे श्रावण मास में सेवा और दान जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।अन्न भंडारे में श्री श्याम करुणा फाउंडेशन के समर्पित स्वयंसेवकों ने सेवा भावना के साथ हिस्सा लिया और सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। फाउंडेशन लंबे समय से समाजसेवा में सक्रिय है और यह अन्न भंडारा उनके सतत सेवा प्रयासों की एक कड़ी है।