Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेक्टर 18 में पौधरोपण से दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश”

Chandigarh, 15 July

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सेक्टर 18 ब्रदरहुड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत 100 से अधिक औषधीय और छायादार पौधे रोपे गए। इस अभियान का शुभारंभ चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने पौधा रोपकर किया।

इस अवसर पर पूर्व मेयर एवं वार्ड पार्षद अनूप गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समाजसेवी संस्था द लास्ट बेंचर्स की प्रेसिडेंट सुमिता कोहली, पूर्व पार्षद जगतार सिंह जग्गा और अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।सोसाइटी के चेयरमैन कर्नल एच.एस. सराओ, प्रेसिडेंट गुरदीप कौर भट्टी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हरमेल सिंह सरा, वाइस प्रेसिडेंट एच.पी.एस. भाटिया, जनरल सेक्रेटरी आर.के. गोयल, कन्वीनर हरिंदर सिंह भट्टी, व फाइनेंस सेक्रेटरी ऋषि राज सहित अन्य सदस्य भी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल रहे।

मेयर हरप्रीत कौर बबला ने पौधरोपण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि, “हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जैसे हम बच्चों की परवरिश करते हैं, वैसे ही पौधों की भी देखभाल जरूरी है।”वहीं, संस्था द लास्ट बेंचर्स की प्रेसिडेंट सुमिता कोहली और वरिष्ठ पदाधिकारी हरमेल सिंह सरा ने बढ़ते पर्यावरण संकट और ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता जताई। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे पर्यावरण की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

पूर्व मेयर अनूप गुप्ता ने आमजन और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों से सावन माह में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वायु और बेहतर पर्यावरण की सौगात दी जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.