Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों पर सख्ती, गुरुग्राम में 150 इमारतें सील

summer express, गुरुग्राम। रिहायशी क्षेत्रों में नियमों के विपरीत चल रही कमर्शियल गतिविधियों पर अब कार्रवाई तेज होगी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जिन क्षेत्रों का भू-उपयोग केवल रिहायशी गतिविधियों के लिए निर्धारित है, वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकतीं। ऐसे मामलों में संबंधित परिसर को पहले सील करने की कार्रवाई की जानी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश , लोगनाथन बनाम तमिलनाडु राज्य मामले की सुनवाई के दौरान दिए। इस मामले में हरियाणा सरकार और गुरुग्राम के विभिन्न विभाग भी पक्षकार हैं। कोर्ट ने कहा कि किसी संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई का आधार उसका स्वीकृत भू-उपयोग और सक्षम प्राधिकरण से मिली अनुमति होनी चाहिए।

निर्देश के अनुसार, यदि किसी क्षेत्र में केवल रिहायशी उपयोग की अनुमति है और वहां पीजी, गेस्ट हाउस, होटल या अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होती मिलती हैं तो संबंधित परिसर को सील किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश के बाद गुरुग्राम में रिहायशी संपत्तियों में चल रही कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई को और गति मिलने की संभावना है।

गुरुग्राम में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के डीटीपी एन्फोर्समेंट अमित मधोलिया की ओर से रिहायशी क्षेत्रों में नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पिछले करीब दो महीनों में विभाग ने 150 इमारतों को सील किया है। इनमें 98 पीजी, गेस्ट हाउस और होटल शामिल हैं, जबकि 52 मकानों में अन्य प्रकार की कमर्शियल गतिविधियां संचालित पाई गई थीं।

विभाग की ओर से यह कार्रवाई मुख्य रूप से डीएलएफ फेज-3, डीएलएफ फेज-4, सुशांत लोक-1 और साउथ सिटी-1 में की गई है। अधिकारियों के अनुसार, डीएलएफ समेत 32 लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मास्टर प्लान या स्वीकृत योजना के अनुसार यदि किसी क्षेत्र का उपयोग केवल रिहायशी है तो वहां कमर्शियल गतिविधि की अनुमति नहीं दी जा सकती। कार्रवाई के दौरान संपत्ति के वास्तविक उपयोग के साथ उसके स्वीकृत भू-उपयोग और बिल्डिंग प्लान की भी जांच की जाएगी।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी संपत्ति से संबंधित विवाद अदालत में लंबित होने मात्र से कार्रवाई पर रोक नहीं लगती। यदि संपत्ति का इस्तेमाल उस उद्देश्य के विपरीत पाया जाता है, जिसके लिए जमीन आवंटित की गई थी या भवन का नक्शा स्वीकृत हुआ था, तो सक्षम प्राधिकरण कानून के अनुसार सीलिंग की कार्रवाई कर सकता है।

इसके अलावा, जिन निर्माणों के लिए किसी सक्षम प्राधिकरण से कोई मंजूरी नहीं ली गई है, उनके खिलाफ कानून के तहत सीलिंग या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों पर सख्ती, गुरुग्राम में 150 इमारतें सील

summer express, गुरुग्राम। रिहायशी क्षेत्रों में नियमों के विपरीत चल रही कमर्शियल गतिविधियों पर अब कार्रवाई तेज होगी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जिन क्षेत्रों का भू-उपयोग केवल रिहायशी गतिविधियों के लिए निर्धारित है, वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकतीं। ऐसे मामलों में संबंधित परिसर को पहले सील करने की कार्रवाई...

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटे कमलजीत का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

summer express ,रेवाड़ी। एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे गांव सुलखा निवासी निशानेबाज कमलजीत का एयरपोर्ट पर परिजनों और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। कमलजीत ने सुरुचि सिंह के साथ भारतीय जोड़ी के रूप में स्वर्ण पदक जीता। दोनों ने स्पर्धा में एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी...

धारूहेड़ा ईएसआईसी डिस्पेंसरी में हड़कंप, कर्मचारी की कार पर मिला धमकी पत्र

summer express , रेवाड़ी। धारूहेड़ा की ईएसआईसी डिस्पेंसरी नंबर-2 में सोमवार को एक कर्मचारी की कार पर दो पन्नों का हस्तलिखित धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। पत्र में डॉक्टर से लेकर चपरासी तक डिस्पेंसरी के पूरे स्टाफ को जान से मारने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई...

गुरुग्राम में पानी की टंकी फटी, चार वर्षीय बच्ची की मौत

summer express, गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में सेक्टर-83 स्थित जी-21 सोसायटी के बाहर नवनिर्मित पानी की टंकी अचानक फटने से बड़ा हादसा हो गया। टंकी के नीचे नहा रहे बच्चों में से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चे के भी हादसे में मारे जाने की बात सामने आई है। हालांकि...

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन में फंसे 1,500 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले, गौरीकुंड पहुंचाया

summer express , रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चिरबासा के पास देर रात भूस्खलन के चलते फंसे करीब 1,500 तीर्थयात्रियों को राहत एवं बचाव दलों ने सुरक्षित निकाल लिया। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (डीडीआरएफ) की संयुक्त टीमों ने अभियान चलाकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित गौरीकुंड पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.