Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

summer express , पंचकूला। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन सोमवार को पंचकूला में देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और कालका के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने की। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर जिला सचिवालय के बाहर पहुंचे। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर सवाल उठाए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर मतदाता सूचियों में हेरफेर किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से विपक्ष से जुड़े मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं और फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से छेड़छाड़ लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि यदि मतदाता सूची में ही गड़बड़ी होगी तो निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना मुश्किल होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी चुनावी व्यवस्था को प्रभावित करने के आरोप लगाए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि चुनाव आयोग की ओर से निष्पक्षता सुनिश्चित नहीं की गई तो पार्टी पूरे हरियाणा में अपना आंदोलन और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर कांग्रेस अपना विरोध जारी रखेगी।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

summer express , पंचकूला। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन सोमवार को पंचकूला में देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पर...

अंबाला हादसे के घायलों से मिले सांसद वरुण मुलाना, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला के धूलकोट में तीन मंजिला इमारत गिरने के हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद कुल 18 मजदूरों को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया था। इनमें से 6 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि कुछ घायलों को प्राथमिक...

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 30 सितंबर से मौसम साफ होने के आसार

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कांगड़ा...

सीएम के 32 दांत वाले बयान पर बल्ह विधायक का पलटवार, बोले- तंज कसने से नहीं होता विकास

मंडी/धर्मवीर -:बल्ह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बल्ह दौरे को लेकर निशाना साधा है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक ने मुख्यमंत्री के 32 दांत वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विकास तंज कसने से नहीं, बल्कि धरातल पर काम करने से होता...

एशियन गेम्स में तिरंगा लहराकर धर्मशाला लौटीं हिमाचल की बेटियां, खिलाड़ियों ने सरकार से रोजगार की मांग उठाई

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद हिमाचल की खिलाड़ी पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति सोमवार को धर्मशाला पहुंचीं। धर्मशाला पहुंचने पर तीनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। स्वर्ण पदक जीतकर लौटी खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, टीम भावना, कोचिंग स्टाफ,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.