गुरमीत सिंह | डेराबस्सी
समर न्यूज
विश्व बुजुर्ग दिवस के अवसर पर नेशनल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से गांव डेराबस्सी के गांव कुड़ावाला में बुजुर्गों के लिए विशेष दंत जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन कॉलेज के चेयरमैन लेफ्टिनेंट कर्नल गुरबीर सिंह संधू के मार्गदर्शन और प्रिंसिपल डॉ. विनय दुआ की अगुवाई में किया गया।
शिविर के दौरान करीब 40 बुजुर्ग मरीजों की दांतों की जांच की गई। जरूरतमंद बुजुर्गों को बेहद कम कीमत पर डेंचर (नकली दांत) उपलब्ध करवाने की सुविधा भी दी गई। इस दौरान डॉक्टरों ने बुजुर्गों को दांतों की नियमित देखभाल, मुंह की साफ-सफाई तथा दांतों से जुड़ी समस्याओं से बचाव के बारे में जागरूक किया।
माहिर डॉक्टरों की टीम में डॉ. गगन चहल (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष), डॉ. करनदीप सिंह संधू, डॉ. नवनीत मान, डॉ. रवप्रीत सिंह, डॉ. साहिल, डॉ. शेरबाज और डॉ. अमनप्रीत शामिल रहे।