Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गांधी जयंती पर अंबाला में स्वच्छता अभियान, असीम गोयल ने लगाया झाड़ू

summer express,अंकुर कपूर,अंबाला। गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और ‘सेवा का संकल्प’ अभियान के तहत अंबाला शहर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया गया। वार्ड नंबर 12 के सेक्टर-7 में आयोजित अभियान में पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों, सेक्टरवासियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लेकर सार्वजनिक स्थानों की सफाई की।

अभियान के दौरान पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने स्वयं मार्केट में झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। भाजपा पार्षदों और स्थानीय निवासियों ने भी अभियान में भाग लेते हुए आसपास के क्षेत्र की सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

असीम गोयल ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर बनाना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यदि लोग अपने घर, दुकान और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की जिम्मेदारी निभाएं तो शहर को और बेहतर बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़कर जनअभियान का रूप दिया गया है। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ इसमें उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

पूर्व मंत्री ने शहरवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही अंबाला शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 12 में करीब 1.30 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ढांड पाइपास पर दर्दनाक हादसा: 21 वर्षीय महिला की मौत, मासूम बेटी गंभीर घायल

summer express, कैथल। ढांड पाइपास पर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि पूजा पहली बार सुबह की सैर के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने...

गांधी जयंती पर अंबाला में स्वच्छता अभियान, असीम गोयल ने लगाया झाड़ू

summer express,अंकुर कपूर,अंबाला। गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और ‘सेवा का संकल्प’ अभियान के तहत अंबाला शहर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया गया। वार्ड नंबर 12 के सेक्टर-7 में आयोजित अभियान में पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों, सेक्टरवासियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लेकर...

जलालाबाद में डीएसपी कार्यालय के पास फायरिंग, दो युवक राउंडअप, पिस्टल बरामद

summer express , फाजिल्का। जलालाबाद में वीरवार देर शाम डीएसपी कार्यालय के पास बाइक सवार युवकों के बीच पीछा करने के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि कुछ युवक बाइक पर सवार होकर दूसरी बाइक पर जा रहे दो युवकों का पीछा कर रहे थे। पीछा करते हुए जब वे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

सोशल मीडिया पोस्ट मामले में गिरफ्तार 58 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर की आत्महत्या

summer express ,इंफाल। मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में एक महिला को लेकर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार 58 वर्षीय व्यक्ति ने जमानत पर रिहा होने के अगले दिन कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके...

स्कूटी छोड़ने के लिए मांगी 10 हजार रिश्वत, ACB ने दो पुलिसकर्मियों को दबोचा

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। हरियाणा के पलवल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने डायल-112 की गाड़ी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता की स्कूटी छोड़ने के बदले उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद सौदा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.