Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्कूटी छोड़ने के लिए मांगी 10 हजार रिश्वत, ACB ने दो पुलिसकर्मियों को दबोचा

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। हरियाणा के पलवल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने डायल-112 की गाड़ी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता की स्कूटी छोड़ने के बदले उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद सौदा 9 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाकर एक कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते पकड़ लिया, जबकि पूछताछ के बाद दूसरे पुलिसकर्मी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, 28 सितंबर को उसका अपने परिजनों के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर से चला गया। परिजनों ने मामले की सूचना डायल-112 पर दी थी। बाद में शिकायतकर्ता अपने दोस्त की एक्टिवा स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान डायल-112 की टीम वहां पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी को देखकर वह घबरा गया और स्कूटी लेकर वहां से निकल गया। रास्ते में स्कूटी का टायर पंचर होने पर वह उसे सड़क किनारे छोड़कर वहां से चला गया।

इसके बाद 30 सितंबर को डायल-112 पर तैनात कॉन्स्टेबल दीपक ने शिकायतकर्ता को फोन कर बुलाया। वहां उसकी मुलाकात दीपक और कॉन्स्टेबल हरीश से हुई। दोनों ने शिकायतकर्ता को बताया कि स्कूटी उनके कब्जे में है। आरोप है कि स्कूटी वापस करने के एवज में दोनों ने उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बातचीत के बाद 9 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी एसीबी को दी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। टीम ने पलवल में वंदेमातरम स्कूल के पीछे निर्माणाधीन स्कूल के पास कॉन्स्टेबल हरीश को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। अधिकारियों के अनुसार, हरीश के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई।

एसीबी ने हरीश से पूछताछ के बाद ड्यूटी पर तैनात दूसरे कॉन्स्टेबल दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्कूटी छोड़ने के लिए मांगी 10 हजार रिश्वत, ACB ने दो पुलिसकर्मियों को दबोचा

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। हरियाणा के पलवल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने डायल-112 की गाड़ी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता की स्कूटी छोड़ने के बदले उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद सौदा...

गुरुग्राम में अतिक्रमण हटाने पहुंची HSVP टीम का विरोध, बुलडोजर के आगे खड़ी हुईं महिलाएं

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-37सी स्थित क्रोना ऑप्टस सोसायटी में राजस्व रास्ते की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने पहुंची हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध के चलते कार्रवाई बीच में रोककर लौटना पड़ा। कार्रवाई के दौरान 100 से अधिक महिलाएं बुलडोजर के सामने खड़ी हो गईं। देखते ही देखते करीब...

अंकित बालियान हत्याकांड में आरोपी रोहित उर्फ लाडला गिरफ्तार, बाइक से भागते समय पुलिस ने दबोचा

summer express , सोनीपत। शामली के हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोनीपत से आरोपी रोहित उर्फ लाडला को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम जब गांव ठरू-उल्देपुर में उसे पकड़ने पहुंची तो आरोपी अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस...

हरियाणा के तीन प्रमुख तीर्थ स्थलों पर लागू होगी विशेष कचरा प्रबंधन व्यवस्था

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा के प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर अब कचरा प्रबंधन को लेकर विशेष व्यवस्था लागू की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद प्रदेश सरकार ने सालभर चलने वाली सफाई व्यवस्था तैयार की है। इसके पहले चरण में पंचकूला के मनसा देवी मंदिर, गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर और कुरुक्षेत्र...

1509 धान ने तोड़े भाव के रिकॉर्ड, किसानों को मिल रहा 3800 से 4460 रुपये क्विंटल तक दाम

summer express ,कैथल। अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ रही है और इस सीजन में बासमती की 1509 किस्म किसानों के लिए बेहतर दाम लेकर आई है। कैथल समेत प्रदेश की कई मंडियों में 1509 धान 3800 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। किसानों के मुताबिक इस किस्म में प्रति...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.