Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी-लोहारू मार्ग पर भीषण हादसा, महिला और पांच वर्षीय बच्चे की मौत, तीन घायल

summer express , भिवानी। भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर पोहकरवास गांव के पास शुक्रवार सुबह ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार करीब 50 वर्षीय महिला और पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बच्ची समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए भिवानी नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, भिवानी शहर और मंढाणा गांव से एक ही परिवार के करीब पांच सदस्य पूजा के लिए पिलानी स्थित नरहड़पीर धार्मिक स्थल गए थे। शुक्रवार सुबह सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान करीब सवा आठ बजे पोहकरवास गांव के पास भिवानी की तरफ से लोहारू की ओर जा रहे ट्रक से उनकी कार की सीधी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से भिवानी नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने करीब 50 वर्षीय सिलोचना और पांच वर्षीय अर्णव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल एक महिला, एक बच्ची समेत तीन लोगों का उपचार चल रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरार हुए ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में 30 घंटे पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित, 15 इलाकों में असर

summer express , फरीदाबाद। फरीदाबाद के कई इलाकों में करीब 30 घंटे तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से 3 अक्टूबर सुबह 10 बजे से 4 अक्टूबर शाम 4 बजे तक नॉर्दर्न रेलवे और सोहना-बल्लभगढ़ रोड के पास पाइपलाइन कनेक्शन जोड़ने का काम किया जाएगा। इस दौरान...

भिवानी-लोहारू मार्ग पर भीषण हादसा, महिला और पांच वर्षीय बच्चे की मौत, तीन घायल

summer express , भिवानी। भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर पोहकरवास गांव के पास शुक्रवार सुबह ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार करीब 50 वर्षीय महिला और पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बच्ची समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार...

गांधी जयंती पर अंबाला कांग्रेस ने किया आयोजन, परविंद्र परी ने सरकार पर साधा निशाना

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। अंबाला छावनी स्थित कांग्रेस भवन में गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और महात्मा गांधी के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंबाला...

ढांड पाइपास पर दर्दनाक हादसा: 21 वर्षीय महिला की मौत, मासूम बेटी गंभीर घायल

summer express, कैथल। ढांड पाइपास पर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि पूजा पहली बार सुबह की सैर के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने...

गांधी जयंती पर अंबाला में स्वच्छता अभियान, असीम गोयल ने लगाया झाड़ू

summer express,अंकुर कपूर,अंबाला। गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और ‘सेवा का संकल्प’ अभियान के तहत अंबाला शहर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया गया। वार्ड नंबर 12 के सेक्टर-7 में आयोजित अभियान में पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों, सेक्टरवासियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लेकर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.