Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्र की मदद से चल रहे विकास कार्यों का श्रेय लेने में जुटी सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर केंद्र से मिल रही वित्तीय सहायता का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे के लिए केंद्र सरकार लगातार आर्थिक सहयोग दे रही है, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केंद्र की इस मदद के लिए सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करने के बजाय इन परियोजनाओं का श्रेय लेने में लगे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के निर्माण, रखरखाव और आधारभूत ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए केंद्र से अरबों रुपये की सहायता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन सड़कों के उद्घाटन और शिलान्यास किए जा रहे हैं, उनमें बड़ी संख्या ऐसी परियोजनाओं की है जिनका बजट केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया है।उन्होंने कहा कि हिमाचल की आर्थिक स्थिति लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। प्रदेश सरकार धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए आवश्यक 30 करोड़ रुपये की राशि और रेलवे परियोजनाओं में अपने हिस्से का 10 प्रतिशत अंशदान तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। ऐसे में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक सहायता प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश की सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं रही। अब केंद्र से प्राप्त धनराशि के माध्यम से सड़कों के रखरखाव और सुधार के कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फोरलेन और अन्य सड़क परियोजनाओं का विस्तार होने से लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल रही है और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है।जयराम ठाकुर ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ अपनी हालिया मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल में चल रही सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की है। साथ ही स्थानीय लोगों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का विस्तार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से संभव हो रहा है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये की लागत वाली जिन विकास परियोजनाओं की बात की जा रही है, उनमें शत-प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार से प्राप्त हुई है।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र से स्वीकृत इन परियोजनाओं को लेकर प्रदेश सरकार राजनीतिक श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप के प्रयासों से कई सड़क परियोजनाओं को केंद्र से मंजूरी मिली है, लेकिन कांग्रेस सरकार इन उपलब्धियों को अपने खाते में डालने की कोशिश कर रही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से हिमाचल में विकास की गति को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश सरकार को राजनीतिक बयानबाजी के बजाय केंद्र से मिल रहे सहयोग को स्वीकार करते हुए विकास कार्यों को गति देने पर ध्यान देना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलौहटा में हिमाचल की पहली बागवानी मोनो रेल शुरू, 25 लाख से तैयार हुआ 300 मीटर का ट्रैक

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया उद्घाटन, अन्य जिलों में भी विस्तार की तैयारी; सीएम सुक्खू के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में बागवानों को राहत देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के पलौहटा गांव में प्रदेश की पहली बागवानी...

शिमला में सवर्ण पदयात्रा का जोरदार प्रदर्शन, सचिवालय के बाहर चक्का जाम…10 जनवरी को दिल्ली कूच का ऐलान

यूजीसी के नियम वापस लेने और सामान्य वर्ग आयोग के गठन की मांग, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की सवर्ण पदयात्रा पहुंचने के बाद माहौल गरमा गया।मनाली से करीब 600 किलोमीटर का सफर तय कर शिमला पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार...

मोगा में जनता फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका

Summer express, मोगा। मोगा के अकालसर रोड स्थित जनता फर्नीचर शोरूम में बुधवार देर शाम अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम में रखा फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की...

केरल में भारी बारिश का अलर्ट, कई पर्यटन स्थलों पर आवाजाही और गतिविधियों पर रोक

Summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए राज्य सरकार ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कई पर्यटन स्थलों पर सख्त पाबंदियां लागू करने के निर्देश दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझिकोड सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट...

कांस्टेबल के 800 पदों के लिए ग्राउंड टेस्ट 27 अक्टूबर से, कॉल लेटर डाउनलोड करना अनिवार्य

असंतुष्ट अभ्यर्थी उसी दिन दर्ज कराएं आपत्ति Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 800 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है। इन पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (ग्राउंड टेस्ट) 27 अक्टूबर से शुरू होगी। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को टेस्ट में अपनी शारीरिक क्षमता का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.