Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊर्जा और सड़क समितियों में हर्ष महाजन को जिम्मेदारी, हिमाचल के विकास से जुड़े मुद्दे संसद में उठेंगे

Summer express/शिमला-: भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसद की महत्वपूर्ण ऊर्जा समिति (Committee on Energy) में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग क्षेत्र से संबंधित परामर्शदात्री समिति में भी सदस्य बनाया गया है। दोनों समितियों में जिम्मेदारी मिलने से हिमाचल प्रदेश से जुड़े ऊर्जा, जलविद्युत, राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क आधारभूत ढांचे के मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने का अवसर मिलेगा।ऊर्जा समिति में सदस्य के रूप में हर्ष महाजन हिमाचल प्रदेश की जलविद्युत क्षमता, सौर ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा सुरक्षा और ऊर्जा संक्रमण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठा सकेंगे। हिमाचल प्रदेश को देश के प्रमुख जलविद्युत राज्यों में गिना जाता है। प्रदेश में जलविद्युत के साथ-साथ सौर एवं अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के विस्तार की भी व्यापक संभावनाएं हैं।

महाजन ने कहा कि ऊर्जा समिति के माध्यम से हिमाचल से जुड़े विषयों को उचित मंच पर रखने का अवसर मिला है। प्रदेश की जलविद्युत क्षमता का बेहतर उपयोग, ऊर्जा परियोजनाओं में हिमाचल के हितों की रक्षा, स्थानीय लोगों को अधिक लाभ तथा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नए अवसर पैदा करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।उन्होंने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक एवं प्राकृतिक परिस्थितियां उसे ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में विशेष स्थान प्रदान करती हैं। ऐसे में केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय के साथ ऊर्जा परियोजनाओं को आगे बढ़ाना जरूरी है।सड़क परिवहन एवं राजमार्ग से जुड़ी परामर्शदात्री समिति में जिम्मेदारी को भी महाजन ने हिमाचल के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग, फोरलेन, सुरंगें, पुल और अन्य सड़क परियोजनाएं प्रदेश के आर्थिक विकास की आधारशिला हैं। बेहतर सड़क नेटवर्क से पर्यटन, व्यापार, कृषि-बागवानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और दूरदराज क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलती है।

महाजन ने कहा, “ऊर्जा और सड़क आधारभूत ढांचा हिमाचल प्रदेश के भविष्य से सीधे जुड़े दो महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। मिली जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और गंभीरता से निर्वहन करते हुए हिमाचल के हितों तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने का प्रयास करूंगा।”उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ऊर्जा और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनका प्रयास रहेगा कि केंद्र की योजनाओं और परियोजनाओं का अधिकतम लाभ हिमाचल प्रदेश को मिले और प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को संसद एवं संबंधित समितियों के माध्यम से लगातार प्रमुखता से उठाया जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलौहटा में हिमाचल की पहली बागवानी मोनो रेल शुरू, 25 लाख से तैयार हुआ 300 मीटर का ट्रैक

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया उद्घाटन, अन्य जिलों में भी विस्तार की तैयारी; सीएम सुक्खू के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में बागवानों को राहत देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के पलौहटा गांव में प्रदेश की पहली बागवानी...

शिमला में सवर्ण पदयात्रा का जोरदार प्रदर्शन, सचिवालय के बाहर चक्का जाम…10 जनवरी को दिल्ली कूच का ऐलान

यूजीसी के नियम वापस लेने और सामान्य वर्ग आयोग के गठन की मांग, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की सवर्ण पदयात्रा पहुंचने के बाद माहौल गरमा गया।मनाली से करीब 600 किलोमीटर का सफर तय कर शिमला पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार...

मोगा में जनता फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका

Summer express, मोगा। मोगा के अकालसर रोड स्थित जनता फर्नीचर शोरूम में बुधवार देर शाम अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम में रखा फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की...

केरल में भारी बारिश का अलर्ट, कई पर्यटन स्थलों पर आवाजाही और गतिविधियों पर रोक

Summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए राज्य सरकार ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कई पर्यटन स्थलों पर सख्त पाबंदियां लागू करने के निर्देश दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझिकोड सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट...

कांस्टेबल के 800 पदों के लिए ग्राउंड टेस्ट 27 अक्टूबर से, कॉल लेटर डाउनलोड करना अनिवार्य

असंतुष्ट अभ्यर्थी उसी दिन दर्ज कराएं आपत्ति Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 800 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है। इन पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (ग्राउंड टेस्ट) 27 अक्टूबर से शुरू होगी। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को टेस्ट में अपनी शारीरिक क्षमता का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.