Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नौणी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों का हंगामा, कुलपति कार्यालय के बाहर धरना

Summer express/सोलन-: डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में सोमवार को कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी मांगों और हाल ही में जारी नोटिस के संबंध में कुलपति से मिलने पहुंचे, लेकिन कार्यालय के बाहर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के कारण उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद कर्मचारियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया।

कर्मचारियों की नाराजगी मुख्य रूप से राज्यपाल के हालिया विश्वविद्यालय दौरे से जुड़े मामले में जारी किए गए नोटिस को लेकर है। कर्मचारियों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ गैर-कर्मचारियों को लेकर उठे मामले में नोटिस जारी किए गए हैं। इसी विषय पर अपना पक्ष रखने और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट करने के लिए वे कुलपति से मुलाकात करना चाहते थे।

कर्मचारियों के कार्यालय पहुंचने पर वहां सुरक्षा कर्मी तैनात मिले। कर्मचारियों को अंदर जाने से रोके जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गहमागहमी होती रही। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुलपति अपने कार्यालय के अंदर ही मौजूद रहे, लेकिन कर्मचारियों की उनसे सीधी बातचीत नहीं हो सकी।मुलाकात का रास्ता नहीं खुलने पर कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर ही बैठकर विरोध जताना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नोटिस जारी करने से पहले संबंधित कर्मचारियों और अन्य पक्षों को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर दिया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि मामले में एकतरफा कार्रवाई की जा रही है।धरने के कारण विश्वविद्यालय परिसर में दिनभर हलचल बनी रही। कर्मचारियों ने मांग की कि कुलपति उनसे सीधे बातचीत करें और नोटिस से जुड़े पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करें। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि जब तक उनकी बात नहीं सुनी जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच देर तक कर्मचारियों का धरना जारी रहा, जिससे विश्वविद्यालय का माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

कुलपति डॉ एचएस बवेजा ने  कर्मचारियों के आरोपों को लेकर कहा ये

वहीं नौनी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एचएस बवेजा ने  कर्मचारियों के आरोपों को लेकर कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कर्मियों ने कर्मचारियों को रोका था। यदि कर्मचारी बात करना चाहते थे, तो उन्हें उचित तरीके और सही माध्यम से अपनी बात रखनी चाहिए थी, न कि आक्रामक रवैया अपनाना चाहिए था।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलौहटा में हिमाचल की पहली बागवानी मोनो रेल शुरू, 25 लाख से तैयार हुआ 300 मीटर का ट्रैक

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया उद्घाटन, अन्य जिलों में भी विस्तार की तैयारी; सीएम सुक्खू के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में बागवानों को राहत देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के पलौहटा गांव में प्रदेश की पहली बागवानी...

शिमला में सवर्ण पदयात्रा का जोरदार प्रदर्शन, सचिवालय के बाहर चक्का जाम…10 जनवरी को दिल्ली कूच का ऐलान

यूजीसी के नियम वापस लेने और सामान्य वर्ग आयोग के गठन की मांग, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की सवर्ण पदयात्रा पहुंचने के बाद माहौल गरमा गया।मनाली से करीब 600 किलोमीटर का सफर तय कर शिमला पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार...

मोगा में जनता फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका

Summer express, मोगा। मोगा के अकालसर रोड स्थित जनता फर्नीचर शोरूम में बुधवार देर शाम अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम में रखा फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की...

केरल में भारी बारिश का अलर्ट, कई पर्यटन स्थलों पर आवाजाही और गतिविधियों पर रोक

Summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए राज्य सरकार ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कई पर्यटन स्थलों पर सख्त पाबंदियां लागू करने के निर्देश दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझिकोड सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट...

कांस्टेबल के 800 पदों के लिए ग्राउंड टेस्ट 27 अक्टूबर से, कॉल लेटर डाउनलोड करना अनिवार्य

असंतुष्ट अभ्यर्थी उसी दिन दर्ज कराएं आपत्ति Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 800 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है। इन पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (ग्राउंड टेस्ट) 27 अक्टूबर से शुरू होगी। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को टेस्ट में अपनी शारीरिक क्षमता का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.