Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत मनमोहन नगर हिंसा: थाना प्रभारी लाइन हाजिर, आरोपियों की धरपकड़ तेज

summer express,पानीपत। मनमोहन नगर में  देर शाम अवैध रूप से शराब पिलाने के विरोध को लेकर हुए हिंसक विवाद के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने किला थाना प्रभारी दीवान सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही थाना प्रभारियों में बदलाव करते हुए बापौली थाना प्रभारी नीरज को किला थाना प्रभारी और फतेह सिंह को बापौली थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसपी मेधा भूषण भी देर रात तीनों सीआईए टीमों और साइबर सेल के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार, मनमोहन नगर स्थित एक कार्यालय में बाहरी युवकों को कथित तौर पर शराब पिलाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फरमान नामक युवक के कार्यालय में शाम के समय लोगों का जमावड़ा रहता था। शाम शराब पीने को लेकर विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद बढ़ने के बाद करीब एक घंटे के भीतर दोनों पक्षों में तीन बार झड़प हुई। पहले गाली-गलौज और मारपीट हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष दोबारा आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे, गंडासी और तलवारें लेकर चौराहे पर पहुंचे और पथराव शुरू कर दिया।

इसी दौरान फरमान पक्ष की ओर से पिस्तौल से तीन राउंड हवाई फायरिंग किए जाने का आरोप है। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी हथियारों के साथ उनका पीछा किया। हमले में फरमान के चेहरे और कमर पर गंभीर चोटें आईं। उपद्रवियों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की और बाद में बाइक से मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस साइबर सेल और सीआईए की टीमें संभावित आरोपियों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जैतो में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत

Summer express, जैतो। जैतो में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई और विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई। जानकारी के अनुसार, गांव उकंद वाला निवासी हरजिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह वीरवार...

कश्मीर में घुसपैठ बढ़ाने की आशंका, बॉर्डर एक्शन टीम के जरिए हमले की साजिश

Summer express, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर घुसपैठ बढ़ाने की रणनीति पर काम कर सकते हैं। इसके लिए बॉर्डर एक्शन टीम (बैट)...

फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आपूर्ति प्रभावित, 40 से 45 फीडर बंद होने का दावा

Summer express, अनुज पंचाल, फरीदाबाद। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर फरीदाबाद में भी दिखाई देने लगा है। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार, करीब 40 से 45 फीडर बंद पड़े हैं। कर्मचारियों...

मेट्रो को जनता की पहली पसंद बनाने के लिए घर से गंतव्य तक सफर आसान करना जरूरी : मनोहर लाल

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मेट्रो को नागरिकों की पहली पसंद बनाने के लिए यात्रियों को घर से लेकर उनके अंतिम गंतव्य तक निर्बाध और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए फर्स्ट एंड लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने, फीडर सेवाओं...

बिजली कर्मचारियों से अनिल विज की अपील : हड़ताल छोड़कर ड्यूटी पर लौटें, बातचीत के लिए सरकार तैयार

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली वितरण के निजीकरण को लेकर जारी विवाद के बीच ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने हड़ताल कर रहे बिजली कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए तैयार है। इसमें विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.