Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेता की छवि बिगाड़ने की धमकी, 1 लाख की मांग करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार

सोनीपत  | सोनीपत जिले के गोहाना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को यूट्यूब चैनल “K-9” का संपादक बताने वाले अरुण को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह हरियाणा सरकार, एक कैबिनेट मंत्री और गोहाना से भाजपा विधायक डॉ. अरविंद शर्मा की छवि खराब करने की धमकी देकर उनके निजी सहायक से एक लाख रुपये की मांग कर रहा था।

साइबर क्राइम की पंचकूला टीम ने उसे रंगे हाथों रुपये लेते हुए गोहाना के आदर्श नगर से दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी अरुण सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर नेताओं को बदनाम करने और ब्लैकमेलिंग में लगा था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि क्या वह अकेले यह काम कर रहा था या उसके पीछे कोई गिरोह भी सक्रिय है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अरुण यूट्यूब पर वीडियो डालकर कथित रूप से नेताओं को निशाना बना रहा था और पैसे की मांग कर रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, साइबर थाना पुलिस के पास ऐसे कई यूट्यूबरों की शिकायतें आई हैं, जो खबरें दबाने या झूठी खबरें चलाने के नाम पर वसूली करते हैं। चार अन्य यूट्यूब चैनलों पर भी नजर रखी जा रही है और जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

यह मामला दिखाता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रहे फर्जीवाड़े को लेकर सतर्कता और सख्ती की जरूरत है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सूरत के कपड़ा बाजार में भीषण आग, 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक

summer express , सूरत। गुजरात के सूरत में देर रात बहुमंजिला श्याम संगिनी कपड़ा बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि छठी मंजिल पर स्थित 12 से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में दुकानों में रखा करोड़ों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर...
Summer Express - Auto Draft

फिरोजपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन समेत चार आरोपी गिरफ्तार

summer express , फिरोजपुर। फिरोजपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.17 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज...

गूगल मैप ने पहुंचाया खतरनाक पहाड़ी रास्ते पर, खाई में गिरने से बची हरियाणा की कार

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे हरियाणा के तीन युवक उस समय बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गए, जब उनकी आई-20 कार गलत रास्ते पर उतरकर सड़क से फिसल गई। कार झाड़ियों में अटक गई और गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल...

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.