Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उड़ान के बीच इंजन फेल : गोवा जा रही फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली | बुधवार रात दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E‑6271 को उस वक्त मुंबई डायवर्ट करना पड़ा, जब उड़ान के दौरान उसके एक इंजन में खराबी आ गई। एयरबस A320NEO विमान (रजिस्ट्रेशन VT‑IZB) ने रात 8:02 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी, लेकिन करीब दो घंटे बाद तकनीकी समस्या सामने आने पर इसे आपात स्थिति में मुंबई ले जाया गया।

विमान ने रात करीब 10 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। इस दौरान किसी भी यात्री या क्रू को चोट नहीं आई। विमान में कितने यात्री सवार थे, इसका विवरण अभी सामने नहीं आया है।

इंडिगो एयरलाइंस ने बयान जारी कर बताया कि विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया और यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में तय प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया जाता है।

बताया गया कि एयरबस A320NEO जैसे ट्विन इंजन विमानों को एक इंजन बंद होने की स्थिति में भी उड़ान और लैंडिंग के लिए डिजाइन किया गया होता है।

फिलहाल विमान को उड़ान के लिए क्लीयरेंस नहीं दी गई है। डीजीसीए और इंडिगो की तकनीकी टीम विमान की जांच में जुटी है ताकि सही वजह का पता लगाया जा सके।

इस घटना ने एक बार फिर एयर सेफ्टी को लेकर यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है, हालांकि समय रहते पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...

हांसी में पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम, आर्थिक विवाद की जांच शुरू

Summer express, हांसी। शहर के विकास नगर क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 63 वर्षीय सुंदर पंघाल के रूप में हुई है, जो हिसार कैंट के निवासी थे और मूल रूप से गांव भगाना से संबंध...

एक शिक्षक के भरोसे नाय स्कूल, ग्रामीणों ने मांगी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

Summer express/सिरमौर, संजू -:सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्कूल में वर्तमान में 36 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई का पूरा दायित्व केवल एक शिक्षक पर होने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों...

अंब इंदौरा से कोलकाता के लिए रवाना हुई ट्रेन,अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार से मांगे जवाब

Summer express/ऊना ,राकेश -: ऊना-कोलकाता रेल सेवा का विस्तार करते हुए अब इस ट्रेन का संचालन अंब इंदौरा से किया जाएगा। शनिवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंब इंदौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधायक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.