Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डेंगू का खतरा बढ़ा :  दिल्ली में 246 केस, CM ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने फॉगिंग अभियान तुरंत शुरू करने और जरूरी संसाधनों की कोई कमी न होने के निर्देश दिए हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक करीब 5 लाख घरों में फॉगिंग की जा चुकी है, जबकि 71 हजार घरों में मच्छर के लार्वा पाए गए जिन्हें नष्ट कर दिया गया है। इसके अलावा, बायोलॉजिकल कंट्रोल के तहत 279 जगहों पर लार्वीवोरस मछलियां छोड़ी गई हैं ताकि मच्छरों की आबादी को रोका जा सके।

रेखा गुप्ता ने अधिकारियों से कहा है कि चालान काटने से पहले कम से कम दो बार चेतावनी दी जाए, ताकि जनता में भय नहीं बल्कि सहयोग का माहौल बने। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनभागीदारी के बिना डेंगू को हराना संभव नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 16 जुलाई 2025 तक दिल्ली में डेंगू के 246 केस सामने आ चुके हैं। लगातार हो रही बारिश और नमी भरा मौसम मच्छरों के प्रजनन को बढ़ावा दे रहा है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

सरकार ने अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा है और डेंगू मरीजों के इलाज के लिए पूरी तैयारी के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जल्द ही रक्तदाताओं की सूची वाला ऐप भी लॉन्च किया जाएगा, जिससे जरूरतमंदों को समय पर खून मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेश, कई उग्रवादी दबोचे

Summer express,इंफाल। मणिपुर में उग्रवादी गतिविधियों और अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के विभिन्न जिलों में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कई सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान और संदिग्ध नशीले पदार्थ भी...

फिरोजपुर हादसे में चमत्कारिक बचाव: 9 मौतों के बीच 12 वर्षीय अंशप्रीत सुरक्षित, नहीं आई एक भी खरोंच

Summer express, फिरोजपुर। फाजिल्का रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं, लेकिन इसी त्रासदी के बीच एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। हादसे में जहां नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, वहीं 12 वर्षीय अंशप्रीत चमत्कारिक रूप...

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.