Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस के सामने युद्धवीर बैंस ने रखीं 4 मांगें, बोले नहीं मानी तो बनेगी नई पार्टी

summer express ,शिमला (संजू)। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के भीतर संभावित बिखराव और नई पार्टी के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस के नेता युद्धवीर बैंस ने कहा है कि पार्टी गठन को रोकने के लिए कांग्रेस आलाकमान को उनकी ओर से रखी गई चार प्रमुख मांगों को स्वीकार करना होगा। उन्होंने दावा किया कि दो दिन पहले पूर्व मंत्री प्रतिभा सिंह ने उनसे फोन पर बातचीत की थी और पार्टी में किसी भी तरह के विभाजन को रोकने तथा राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी के गठन को टालने को लेकर चर्चा की थी।

युद्धवीर बैंस ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि उन्होंने प्रतिभा सिंह के साथ इस मुद्दे पर विस्तार से बातचीत की और अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। उनके अनुसार, यदि कांग्रेस आलाकमान इन मांगों को स्वीकार करता है तो नई पार्टी के गठन की प्रक्रिया को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी पहली मांग मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, सुनील शर्मा बिट्टू और नरेश चौहान को तत्काल सरकार से हटाने की है।

बैंस ने दूसरी मांग के तहत वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए मेहनत करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सरकार और संगठन में उचित सम्मान और जिम्मेदारी देने की बात कही। उनका आरोप है कि ऐसे कई कर्मठ कार्यकर्ताओं को मौजूदा सरकार ने हाशिये पर कर दिया है। उन्होंने मांग की कि उन्हें संगठन और सरकार में उनका उचित स्थान दिया जाए।

तीसरी मांग हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से जुड़ी है। बैंस ने कहा कि वीरभद्र सिंह उनके मार्गदर्शक और हिमाचल के निर्माता रहे हैं तथा उन्हें पर्याप्त सम्मान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की नीतियों और उनके कार्यों को उचित महत्व मिलना चाहिए।

चौथी मांग के तौर पर बैंस ने मुख्यमंत्री और उनके करीबियों पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए सरकारी स्तर पर उच्च स्तरीय समिति गठित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और इसके लिए एक समिति का गठन किया जाना जरूरी है।

युद्धवीर बैंस ने स्पष्ट किया कि यदि कांग्रेस आलाकमान उनकी इन मांगों को स्वीकार नहीं करता है तो राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष नई पार्टी के पंजीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी वीरभद्र सिंह के नाम, उनकी नीतियों और उनके कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी तथा आगामी चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि नई पार्टी के गठन का फैसला कांग्रेस आलाकमान के रुख पर निर्भर करेगा। फिलहाल उनके बयान के बाद हिमाचल की राजनीति में कांग्रेस के भीतर संभावित मतभेदों और नई राजनीतिक पार्टी की संभावनाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप बरामद; छह लोग हिरासत में

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े एक संदिग्ध नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने बीरता क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर छह लोगों को डिटेन किया है। मौके से 41 मोबाइल फोन और सात लैपटॉप बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में...

मुख्यमंत्री सुक्खू का जयराम पर पलटवार, बोले- पिछली सरकार ने लिया 43,261 करोड़ का कर्ज

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति, सरकारी कर्ज और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में 43,261 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था। सुक्खू ने कहा...

कजैल बाजार में दुकानों की छत पर रातभर फंसा रहा बैल, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची बेजुबान की जान

रोहित महाजन और समाजसेवी सुनील कुमार ने बचाव कार्य में निभाई अहम भूमिका Summer express/बिलासपुर, सुभाष- :कजैल बाजार में एक अनोखी घटना सामने आई, जहां एक बैल दुकानों की छत पर चढ़ गया और पूरी रात वहीं फंसा रहा। सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने बिना देर किए बैल को सुरक्षित...

बिजली हड़ताल के बीच युवक ने किराये पर इन्वर्टर-बैटरी मंगवाकर कराई रजिस्ट्री

Summer express, खरखौदा (सोनीपत)। प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसका असर सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी पड़ रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच खरखौदा के लघु सचिवालय में रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक युवक ने...

सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की रंजिश में घर पर की फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद: फरीदाबाद के नगला एनक्लेव पार्ट-2 में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष उर्फ भूरा (22) और रंजित उर्फ चिन्ना (19), निवासी उत्तम नगर पार्ट-2, नगला गाजीपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.