Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला की गीता नगरी में पानी की किल्लत से लोग परेशान, गुस्साए लोगों ने रुकवाया काम

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर की गीता नगरी में पेयजल की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इलाके में कहीं नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो रही, तो कहीं गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं, पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदे जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से चल रहे काम को रुकवा दिया और ठेकेदार के सामने अपनी मांगें रखीं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि गीता नगरी में पिछले कई दिनों से पानी की नियमित सप्लाई नहीं हो रही है। कुछ घरों में गंदा पानी आने की भी शिकायत है, जिससे लोगों को पीने और घरेलू कामों के लिए पानी जुटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक, वे अपनी समस्या लेकर प्रशासन और नगर निगम के कई चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

पानी की समस्या के साथ-साथ इलाके में पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों की खुदाई ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़कों को उखाड़े जाने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। इससे नाराज स्थानीय लोग एकत्र हुए और मौके पर काम कर रही जेसीबी को रुकवा दिया। उन्होंने ठेकेदार के सामने पानी की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग रखी।

स्थानीय महिलाओं ने बताया कि इससे पहले भी पानी की किल्लत को लेकर सड़क जाम कर विरोध जताया गया था। उस समय प्रशासन की ओर से लहरी पानी की सप्लाई उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था। महिलाओं का आरोप है कि यह सप्लाई केवल एक दिन आई और उसके बाद दोबारा बंद हो गई।

महिलाओं के अनुसार, सामान्य सप्लाई भी दिन में महज 8 से 10 मिनट के लिए आती है। इतने कम समय में घरों की जरूरत के मुताबिक पर्याप्त पानी भरना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि गीता नगरी में पेयजल की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। साथ ही, पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान सड़कों की खुदाई से होने वाली परेशानियों का भी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो और उन्हें पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए बार-बार प्रदर्शन न करना पड़े।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में पनीर और स्किम्ड मिल्क की खेप पर छापा, 8 क्विंटल पनीर व 5 हजार लीटर दूध मिला

Summer express, कैथल । मिलावटी पनीर और दूध की सूचना मिलने पर  कलायत सीआईए पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 8 क्विंटल पनीर और 5 हजार लीटर स्किम्ड मिल्क मिला। जांच के दौरान पनीर के पैकेटों पर पैकिंग की तारीख में भी कथित गड़बड़ी...

माता की चौकी और भगवती जागरण में भजनों पर झूमे अनिल विज, आयोजक समिति को दिए 21 हजार रुपये

Summer express, अंबाला, (अंकुर कपूर) | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नवरात्र के अवसर पर अंबाला छावनी में आयोजित माता की चौकी और भगवती जागरण कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने देवी मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और भजन-भेंटों की धुन पर श्रद्धालुओं के साथ झूमते...

रेवाड़ी में कंजक पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियां बीमार, मिलावट की आशंका

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले के गांव तिहाड़ा में नवरात्र के समापन पर कंजक पूजन के दौरान प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई। प्रसाद ग्रहण करने के कुछ ही देर बाद बच्चियों को चक्कर आने लगे और उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने तुरंत तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार...

रनहेड़ा खेड़ा गांव के सामुदायिक भवन का 1.28 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प, विधायक मूलचंद शर्मा ने किया शिलान्यास

Summer express, फरीदाबाद (बल्लभगढ़)। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रनहेड़ा खेड़ा गांव में सामुदायिक भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में कदम उठाया गया है। नगर निगम के वार्ड नंबर-एक में स्थित इस सामुदायिक भवन के सुंदरीकरण पर 1.28 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक मूलचंद शर्मा ने विकास कार्य का शिलान्यास किया।...

संत रामपाल पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप, अनुयायियों ने रुड़की कोतवाली में दी शिकायत

Summer express, रुड़की। हरियाणा के संत रामपाल के संबंध में कथित तौर पर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर संत रामपाल के अनुयायियों में नाराजगी देखने को मिली। अनुयायियों ने रुड़की कोतवाली पहुंचकर एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी और मामले में उचित कार्रवाई की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.