Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर की माई हीरां गेट मार्केट में तीसरी चोरी, बुक शॉप की तिजोरी से पांच हजार रुपये गायब

Summer express, जालंधर। माई हीरां गेट मार्केट में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में चोरों ने किरण बुक शॉप को निशाना बनाते हुए दुकान की तिजोरी से पांच हजार रुपये की नकदी चुरा ली। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि मार्केट में चोरी की यह तीसरी वारदात है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद पिछली वारदातों का खुलासा नहीं होने से दुकानदारों में चिंता बढ़ रही है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोर दुकान के काउंटर से छलांग लगाकर अंदर दाखिल हुआ और सीधे तिजोरी के पास पहुंच गया। उसने पहले तिजोरी के सामने माथा टेका और फिर पेचकस की मदद से उसे खोलने लगा। तिजोरी खुलने के बाद चोर ने उसमें रखे पांच हजार रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात यह है कि उसने तिजोरी में रखे सिक्कों को हाथ तक नहीं लगाया और नकदी लेकर फरार हो गया।

दुकान मालिक साहिल आनंद ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि दुकान का शटर खुला हुआ है। सूचना मिलते ही वह एक कर्मचारी के साथ दुकान पर पहुंचे। दुकान के अंदर जाकर तिजोरी की जांच की तो उसमें रखे पांच हजार रुपये गायब मिले। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखी गई, जिसमें चोरी की पूरी घटना सामने आई।

दुकानदारों के अनुसार, माई हीरां गेट मार्केट में इससे पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। आटे की चक्की समेत चार अन्य दुकानों को भी चोर निशाना बना चुके हैं। अब किरण बुक शॉप में हुई चोरी ने व्यापारियों की चिंता और बढ़ा दी है। उनका कहना है कि बाजार में लगातार हो रही वारदातों पर रोक लगाने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है।

दुकानदारों ने आशंका जताई कि यदि चोरी की घटनाएं इसी तरह जारी रहीं तो उन्हें अपनी दुकानों की सुरक्षा के लिए निजी स्तर पर इंतजाम करने पड़ सकते हैं। उन्होंने मार्केट एसोसिएशन से सामूहिक रूप से सुरक्षा गार्ड तैनात करने या दुकानों के बाहर सुरक्षा के अन्य उपाय अपनाने पर विचार करने की जरूरत बताई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राम नगर के दशहरा उत्सव में पहुंचे जयराम ठाकुर, बोले- स्वदेशी अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को करें मजबूत

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मंगलवार को शिमला में राम नगर यूथ क्लब की ओर से आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि दशहरा असत्य पर...

धू-धू कर जला बुराई का प्रतीक रावण का पुतला

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूज श्री राम लीला कमेटी (रजि.), श्री रामलीला ग्राउंड दरेसी की ओर से दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रभु श्री राम जी की सिंहासन यात्रा ठाकुरद्वारा नौहरियां से महंत गौरव दास के सानिध्य में ठाकुरद्वारा से निक्कामल सर्राफ, चौड़ा बाजार, गिरजाघर चौक, प्रताप बाजार से होती हुई रामलीला मैदान...

धू-धू कर जला बुराई का प्रतीक रावण का पुतला

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूज श्री राम लीला कमेटी (रजि.), श्री रामलीला ग्राउंड दरेसी की ओर से दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रभु श्री राम जी की सिंहासन यात्रा ठाकुरद्वारा नौहरियां से महंत गौरव दास के सानिध्य में ठाकुरद्वारा से निक्कामल सर्राफ, चौड़ा बाजार, गिरजाघर चौक, प्रताप बाजार से होती हुई रामलीला मैदान...

शिमला के जाखू मंदिर में रावण दहन,सीएम सुक्खू ने प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण की की कामना

Summer express/शिमला-:- शिमला की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित ऐतिहासिक जाखू मंदिर में अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्री जाखू मंदिर में शीश नवाया और इसके बाद रिमोट के माध्यम...

नशे का साम्राज्य, सरकार के पास परिवारों के सवालों का जवाब नहीं: 2029 तक नशा मुक्त पंजाब बनाने का वादा

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पंजाब में नशे के मुद्दे पर राजनीतिक घमासान तेज करते हुए भाजपा नेता ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा। लुधियाना के देसी ग्राउंड में दशहरा आयोजन के दौरान उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक करियर में वह कभी इतने दुखी नहीं हुए, जितना पंजाब में नशे के कारण जान गंवाने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.