Summer express, तेलंगाना। हैदराबाद के गुडीमलकापुर इलाके में देर रात फर्नीचर के एक गोदाम में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 2:26 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की टीमों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। पांच दमकल गाड़ियों की मदद से आग को फैलने से रोकते हुए उस पर काबू पाया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है। साथ ही, गोदाम में रखे फर्नीचर और अन्य सामान को हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।