दलजीत विक्की | लुधियाना
समर न्यूज
श्री राम भगत दशहरा कमेटी की ओर से विजयदशमी के पावन अवसर पर चंडीगढ़ रोड स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सामने दशहरा मेले का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में रावण दहन मुख्य आकर्षण रहा, जबकि प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिंघा की प्रस्तुति ने समारोह में रंग जमा दिया। इस अवसर पर विशेष तौर पर उपस्थित अतिथि विधायक संजय तलवाड़,पूर्व कैबिनेट मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान संजय तलवाड़,मार्किट कमेटी साहनेवाल के चेयरमैन हेमराज राजी साहनेवाल, पूर्व विधायक अकाली नेता रणजीत सिंह ढिल्लों का कमेटी की ओर से सम्मान एवं सत्कार किया गया। अतिथियों को स्मृति चिह्न के रूप में शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित अतिथियों के नाम बाद में जोड़े जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान विजयदशमी के पावन पर्व का संदेश देते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत का महत्व बताया गया। मेले में धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने तथा समाज में सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया। श्री राम भगत दशहरा कमेटी के अध्यक्ष पवन मकोल (शंटी), चेयरमैन डॉ. सतीश नौहरिया, वाइस चेयरमैन शशि भूषण, पार्षद अमरजीत सिंह,संरक्षक गुलशन सूदजा, महासचिव धर्मेंद्र, उपप्रधान अमित कनौजिया, सचिव बलदेव राज और कोषाध्यक्ष मुनीश दुज्जा, मोहित सूद कमेटी के अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। कमेटी की ओर से कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों, सहयोगियों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया गया। दशहरा मेले ने विजयदशमी के पर्व की खुशियों को साझा करने के साथ-साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हुए विधायक दलजीत ग्रेवाल भोला द्वारा रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ के पुतले को अग्नि भेंट के दौरान पूरा ग्राउंड जय श्रीराम के जयकारो से गूंज उठा और कार्यक्रम का समापन हो गया। मशहूर पंजाबी गायक सिंघा द्वारा सैक्टर 38 में हुए दशहरा कार्यक्रम में अपने गीतों से समय को बाँध दिया । इस दौरान गायक सिंघा के गाये गीतों पर वहाँ हजारों की गिनती में उपस्थित नौजवानो जमकर भांगड़ा डाला । इस दौरान सिंघा ने पंजाब की नौजवानी को बचाने के लिए नशे से दूर रहने के लिए अपील की उन्होंने कहा आज पंजाब की जवानी को नशा रूपी अजगर अपनी लपेट में लेकर निगल रहा है पंजाब और पंजाबियत को बचाने के हमे नशे का बहिष्कार करना चाहिए।