Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राम नगर के दशहरा उत्सव में पहुंचे जयराम ठाकुर, बोले- स्वदेशी अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को करें मजबूत

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मंगलवार को शिमला में राम नगर यूथ क्लब की ओर से आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हिमाचल प्रदेश की संस्कृति में भी इस पर्व का विशेष महत्व है और कुल्लू का दशहरा दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

जयराम ठाकुर ने आगामी दीपावली का जिक्र करते हुए लोगों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप हर घर में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को जनआंदोलन बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, सेब, प्राकृतिक उत्पादों और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहन देकर स्थानीय रोजगार और आत्मनिर्भरता को मजबूत किया जा सकता है। स्वदेशी अपनाना देश के उद्यमियों, कारीगरों, किसानों और युवाओं को सशक्त बनाने का संकल्प है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य देशवासियों के सामने रखा है। स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का अभियान विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से व्यक्तिगत हितों से ऊपर राष्ट्रहित को रखने और इस लक्ष्य की प्राप्ति में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

इस मौके पर जयराम ठाकुर ने वर्ष 2012 से लगातार दशहरा उत्सव आयोजित करने और अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने के लिए राम नगर यूथ क्लब की सराहना की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए क्लब के पदाधिकारियों और आयोजकों को बधाई दी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान, पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय सूद, स्थानीय पार्षद, रामनगर यूथ क्लब के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राम नगर के दशहरा उत्सव में पहुंचे जयराम ठाकुर, बोले- स्वदेशी अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को करें मजबूत

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मंगलवार को शिमला में राम नगर यूथ क्लब की ओर से आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि दशहरा असत्य पर...

धू-धू कर जला बुराई का प्रतीक रावण का पुतला

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूज श्री राम लीला कमेटी (रजि.), श्री रामलीला ग्राउंड दरेसी की ओर से दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रभु श्री राम जी की सिंहासन यात्रा ठाकुरद्वारा नौहरियां से महंत गौरव दास के सानिध्य में ठाकुरद्वारा से निक्कामल सर्राफ, चौड़ा बाजार, गिरजाघर चौक, प्रताप बाजार से होती हुई रामलीला मैदान...

धू-धू कर जला बुराई का प्रतीक रावण का पुतला

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूज श्री राम लीला कमेटी (रजि.), श्री रामलीला ग्राउंड दरेसी की ओर से दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रभु श्री राम जी की सिंहासन यात्रा ठाकुरद्वारा नौहरियां से महंत गौरव दास के सानिध्य में ठाकुरद्वारा से निक्कामल सर्राफ, चौड़ा बाजार, गिरजाघर चौक, प्रताप बाजार से होती हुई रामलीला मैदान...

शिमला के जाखू मंदिर में रावण दहन,सीएम सुक्खू ने प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण की की कामना

Summer express/शिमला-:- शिमला की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित ऐतिहासिक जाखू मंदिर में अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्री जाखू मंदिर में शीश नवाया और इसके बाद रिमोट के माध्यम...

नशे का साम्राज्य, सरकार के पास परिवारों के सवालों का जवाब नहीं: 2029 तक नशा मुक्त पंजाब बनाने का वादा

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पंजाब में नशे के मुद्दे पर राजनीतिक घमासान तेज करते हुए भाजपा नेता ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा। लुधियाना के देसी ग्राउंड में दशहरा आयोजन के दौरान उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक करियर में वह कभी इतने दुखी नहीं हुए, जितना पंजाब में नशे के कारण जान गंवाने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.