Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला के मां दुखभंजनी मंदिर में तीसरे नवरात्र पर हुआ दूध स्नान, उमड़े श्रद्धालु

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर स्थित मां दुखभंजनी मंदिर में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को दूध से स्नान कराने की परंपरा निभाई गई। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने मां को दूध अर्पित कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि इस दिन मां का दूध से स्नान कराने वाली महिलाओं को ‘दूधो नहाओ, पूतो फलो’ का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मां दुखभंजनी मंदिर को इस विशेष परंपरा के लिए जाना जाता है। नवरात्र के तीसरे दिन यहां दूध से मां का स्नान कराया जाता है। श्रद्धालु पूरे विश्वास और भक्ति के साथ इस अनुष्ठान में भाग लेते हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान कई श्रद्धालु मां के भजनों पर झूमते और भक्ति में लीन नजर आए। मंदिर में दिनभर पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का माहौल बना रहा।

मंदिर के पंडित पंकज ने बताया कि नवरात्र के पावन अवसर पर तीसरे दिन मां को दूध से स्नान कराने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। श्रद्धालु इस अनुष्ठान में शामिल होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि दूध स्नान के बाद मां की पालकी पूरे शहर में निकाली जाएगी। इसके बाद अगले दिन मां की ताजपोशी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसे मंदिर की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल माना जाता है।

मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि वे लंबे समय से मां दुखभंजनी के दर्शन करने आते रहे हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर में विशेष रौनक रहती है और दिनभर भजन-कीर्तन होते हैं। भक्तों का कहना है कि वे पूरी श्रद्धा के साथ मां के दरबार में अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और उनसे परिवार की खुशहाली व सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। नवरात्र के अवसर पर मां दुखभंजनी मंदिर में आयोजित यह विशेष अनुष्ठान अंबाला के धार्मिक माहौल को भक्तिमय बना रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राम नगर के दशहरा उत्सव में पहुंचे जयराम ठाकुर, बोले- स्वदेशी अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को करें मजबूत

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मंगलवार को शिमला में राम नगर यूथ क्लब की ओर से आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि दशहरा असत्य पर...

धू-धू कर जला बुराई का प्रतीक रावण का पुतला

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूज श्री राम लीला कमेटी (रजि.), श्री रामलीला ग्राउंड दरेसी की ओर से दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रभु श्री राम जी की सिंहासन यात्रा ठाकुरद्वारा नौहरियां से महंत गौरव दास के सानिध्य में ठाकुरद्वारा से निक्कामल सर्राफ, चौड़ा बाजार, गिरजाघर चौक, प्रताप बाजार से होती हुई रामलीला मैदान...

धू-धू कर जला बुराई का प्रतीक रावण का पुतला

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूज श्री राम लीला कमेटी (रजि.), श्री रामलीला ग्राउंड दरेसी की ओर से दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रभु श्री राम जी की सिंहासन यात्रा ठाकुरद्वारा नौहरियां से महंत गौरव दास के सानिध्य में ठाकुरद्वारा से निक्कामल सर्राफ, चौड़ा बाजार, गिरजाघर चौक, प्रताप बाजार से होती हुई रामलीला मैदान...

शिमला के जाखू मंदिर में रावण दहन,सीएम सुक्खू ने प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण की की कामना

Summer express/शिमला-:- शिमला की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित ऐतिहासिक जाखू मंदिर में अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्री जाखू मंदिर में शीश नवाया और इसके बाद रिमोट के माध्यम...

नशे का साम्राज्य, सरकार के पास परिवारों के सवालों का जवाब नहीं: 2029 तक नशा मुक्त पंजाब बनाने का वादा

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पंजाब में नशे के मुद्दे पर राजनीतिक घमासान तेज करते हुए भाजपा नेता ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा। लुधियाना के देसी ग्राउंड में दशहरा आयोजन के दौरान उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक करियर में वह कभी इतने दुखी नहीं हुए, जितना पंजाब में नशे के कारण जान गंवाने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.