Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में छापेमारी: 123 बांग्लादेशी पकड़े, फर्जी दस्तावेज बरामद

हरियाणा  | हरियाणा पुलिस ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए तीन जिलों से कुल 123 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी संदिग्ध फैक्ट्रियों में मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे और फर्जी दस्तावेजों के सहारे वर्षों से यहां रह रहे थे।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। विशेष अभियान के तहत रोहतक से 100, करनाल के घरौंडा से 17 और पानीपत के आसन कला से 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। करनाल में पकड़े गए 17 लोगों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस को तलाशी के दौरान फर्जी आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनके जरिए ये लोग सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे थे।

फिलहाल सभी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों को भारत लाने और यहां बसाने के पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है। प्रशासन ने इस पूरे मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए जांच तेज कर दी है।

गौरतलब है कि अवैध प्रवासियों की मौजूदगी न सिर्फ आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बनती है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक संतुलन पर भी असर डालती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, इनोवेशन और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.