समर न्यूज | मोहाली
भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की उपाध्यक्ष आभा बंसल ने मानसा में नशों के खिलाफ आवाज उठाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।
आभा बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के दावे करती है, लेकिन मानसा की इस घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और नशा तस्करी पर नियंत्रण के प्रबंधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ लड़ाई केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।