Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आरबीयू के एनसीसी कैडेट ने ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप में जीता स्वर्ण पदक

सागर पाहवा | मोहाली
समर न्यूज

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी की एनसीसी कैडेट सीक्यूएमएस सोनाक्षी शर्मा ने नई दिल्ली में डायरेक्टरेट जनरल, नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के एनसीसी/एनएसएस विभाग के निदेशक प्रो. (मेजर) ए. एस. चहल ने बताया कि सोनाक्षी ने फील्ड सिग्नल्स में अपनी शानदार दक्षता और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जेडीएफएस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें एनसीसी के डायरेक्टर जनरल द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। सोनाक्षी की इस शानदार सफलता से विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के एनसीसी विभाग द्वारा कैडेटों में अनुशासन, समर्पण, लगन और उत्कृष्टता की भावना विकसित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी दर्शाती है।
सोनाक्षी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए विश्वविद्यालय के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने कहा कि विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर उसकी सफलता पर गर्व है। उन्होंने कहा कि सोनाक्षी की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, खेलकूद और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराई।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोवंश अवशेष मिलने के विरोध में चंबा बंद, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

सिल्ला घराट प्रकरण को लेकर लोगों में रोष, बाजारों में पसरा सन्नाटा; आरोपितों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग Summer express/चंबा, मंजूर पठान-: जिला चंबा के सिल्ला घराट क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में बुधवार को चंबा शहर में हिंदू संगठनों और स्थानीय...

मंडी में नौकरी का मौका,11 पदों के लिए कल होंगे इंटरव्यू; 12,750 रुपये मिलेगा वेतन

टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत चार श्रेणियों में भर्ती, 18 से 30 वर्ष के युवा कर सकते हैं आवेदन Summer express/मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। गुटकर स्थित तपन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में विभिन्न श्रेणियों के 11 पदों को भरने के लिए 15 अक्तूबर को...

बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास कैंटर ने दो युवकों को कुचला, हादसे में दोनों की मौत

Summer express, सोनीपत। मुरथल के सुखदेव ढाबे पर खाना खाने के बाद घर लौट रहे परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। देर रात पानीपत-दिल्ली मार्ग पर कार खराब होने के बाद उसे धक्का लगा रहे विशाल और उनके...

अंबाला में राष्ट्रीय थिएटर वर्कशॉप, आठ राज्यों के 20 युवा कलाकार सीख रहे अभिनय की बारीकियां

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास बढ़ाने का भी जरिया है। इसी उद्देश्य के साथ अंबाला छावनी के फर्रुखा खालसा स्कूल में कलाधारा थिएटर एंड आर्ट ग्रुप की ओर से 40 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की आवासीय थिएटर वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। इसमें...

भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी, निजी सचिव ने बताया स्वास्थ्य ठीक

Summer express, नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बुधवार सुबह दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई। वह मंगलवार दोपहर नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने उन्हें रातभर निगरानी में रखने की सलाह दी थी। इस दौरान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.