Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोहाली की फेज-3बी2 मार्केट में ‘ग्रैंड शॉपिंग फेस्ट’ शुरू, कार-बाइक और स्कूटर जीतने का मौका

{13 अक्टूबर से 9 जनवरी 2027 तक ₹1,000 या उससे अधिक की खरीदारी पर मिलेगा लकी कूपन
सागर पाहवा | मोहाली
समर न्यूज

ट्रेडर्स मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन फेज-3बी2 मोहाली की ओर से मार्केट में पहली बार ‘ग्रैंड शॉपिंग फेस्ट’ का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्ट 13 अक्टूबर से शुरू होकर 9 जनवरी 2027 तक चलेगा। इस दौरान ₹1,000 या उससे अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को लकी ड्रॉ कूपन दिया जाएगा।
शॉपिंग फेस्ट का औपचारिक उद्घाटन नगर निगम के वरिष्ठ उपमहापौर आरपी शर्मा, उपमहापौर हरपाल सिंह चन्ना, ट्रेडर्स कमीशन जिला मोहाली के उपाध्यक्ष तरलोचन सिंह बैदवान, व्यापार मंडल मोहाली के प्रधान विनीत वर्मा, चेयरमैन शीतल सिंह और मार्केट प्रधान अंकविंदर सिंह गोसल सहित दुकानदारों ने संयुक्त रूप से किया। एसोसिएशन के प्रधान अंकविंदर सिंह गोसल ने बताया कि त्योहारों के मौसम को देखते हुए ग्राहकों को खरीदारी के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है। मार्केट को विशेष रूप से सजाया गया है और रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि फेस्ट के दौरान ₹1,000 या इससे अधिक की खरीदारी करने वाले प्रत्येक ग्राहक को लकी ड्रॉ कूपन मिलेगा। लकी ड्रॉ में विजेताओं को कार, बाइक, स्कूटर सहित अन्य पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा। विजेताओं का चयन फेस्ट के समापन अवसर पर 9 जनवरी 2027 को लकी ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का प्रबंधन स्टार बिज इंडिया द्वारा किया जा रहा है, जबकि ए टू जेड सॉल्यूशन इवेंट पार्टनर है। जेएलपीएल इस फेस्ट का मुख्य प्रायोजक है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग,चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। घटना कटिंडी के पास पेश आई, जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए। उनकी सूझबूझ से...

परिवहन निगम में 300 ड्राइवर और 300 कंडक्टरों की होगी भर्ती, नूरपुर में पेयजल और सीवरेज के कार्य भी प्रगति पर

Summer express/नूरपुर/संजीव महाजन -:नूरपुर क्षेत्र को परिवहन सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को जसूर स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पांच नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों को पठानकोट डिपो में शामिल किया गया है। इनके संचालन से यात्रियों को बेहतर...

जखला-दंतुई सड़क का होगा कायाकल्प, 1.35 करोड़ रुपये से सात किलोमीटर मार्ग पर टारिंग का कार्य तेज

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-: जिला चंबा के चांजू क्षेत्र में सड़क सुविधा को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जखला से दंतुई तक करीब सात किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से टारिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। कार्य...

16 अक्तूबर को सोलन के कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद

Summer express/सोलन-: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन द्वारा विद्युत लाइनों एवं उपकरणों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 16 अक्तूबर, 2026 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने बताया कि निर्धारित दिन सुबह 10:00 बजे से शाम...

पलवल में दिशा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस जारी होंगे

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को पलवल जिला सचिवालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्र और हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। केंद्रीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.