Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सफाई विवाद सुलझा, पार्षद निधि गुप्ता को आप का नोटिस

लक्की मेहता |लुधियाना
समर न्यूज

निगम के जनरल हाउस में वार्ड की सफाई का मुद्दा उठाने को लेकर आम आदमी पार्टी की पार्षद निधि गुप्ता और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) नीशु घई के बीच हुआ विवाद मंगलवार को मेयर कैंप हाउस में हुई बैठक में सुलझ गया। बैठक में वार्ड की सफाई संबंधी समस्याओं पर चर्चा हुई।
निधि गुप्ता के अनुसार, नीशु घई ने अपनी गलती स्वीकार की और समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया। वहीं, विवाद के बीच आम आदमी पार्टी की ओर से निधि गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने से राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।

{जनरल हाउस में सफाई के मुद्दे पर हुई थी बहस…

सोमवार को नगर निगम के जनरल हाउस की बैठक के दौरान वार्ड की सफाई का मुद्दा उठाने पर निधि गुप्ता और सीएसआई नीशु घई के बीच बहस हो गई थी। इसके बाद कर्मचारी पक्ष की ओर से अश्वनी सहोता, विजय दानव और नीशु घई ने आरोप लगाया कि बैठक में अधिकारियों के साथ अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया गया और तू-तड़ाक की गई। उनका कहना था कि कर्मचारी सरकार से वेतन लेकर अपनी ड्यूटी करते हैं, इसलिए अधिकारियों और कर्मचारियों के मान-सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने लिखित शिकायत देने की बात भी कही।

{पहले कैंप हाउस जाने से किया था इन्कार

विवाद के बाद निधि गुप्ता ने शुरुआत में मेयर कैंप हाउस जाने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि मेयर और निगम कमिश्नर को जोन-डी में आकर वार्ड की समस्याएं सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपने लिए नहीं, बल्कि वार्ड के लोगों के लिए आवाज उठा रही हैं। यदि वार्ड में सफाई नहीं होगी तो वह जनरल हाउस में यह मुद्दा उठाती रहेंगी। उनका आरोप था कि कर्मचारियों को सफाई संबंधी सवालों का जवाब देना चाहिए था, लेकिन वे जवाब देने के बजाय बैठक छोड़कर चले गए। पार्षद गौरव भट्टी भी उनके समर्थन में जोन-डी पहुंचे। बाद में निधि गुप्ता दोपहर करीब एक बजे के बाद मेयर कैंप हाउस की बैठक में शामिल हुईं। निधि गुप्ता के अनुसार, बैठक में मेयर इंदरजीत कौर, निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार, सीएसआई नीशु घई, विजय दानव, अश्वनी सहोता, जोनल कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों और अमनदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी व पार्षद मौजूद रहे। बैठक में वार्ड की सफाई से जुड़ी समस्याएं रखी गईं। इस दौरान नीशु घई ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए समस्याओं का जल्द समाधान करने का भरोसा दिया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी में नौकरी का मौका,11 पदों के लिए कल होंगे इंटरव्यू; 12,750 रुपये मिलेगा वेतन

टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत चार श्रेणियों में भर्ती, 18 से 30 वर्ष के युवा कर सकते हैं आवेदन Summer express/मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। गुटकर स्थित तपन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में विभिन्न श्रेणियों के 11 पदों को भरने के लिए 15 अक्तूबर को...

बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास कैंटर ने दो युवकों को कुचला, हादसे में दोनों की मौत

Summer express, सोनीपत। मुरथल के सुखदेव ढाबे पर खाना खाने के बाद घर लौट रहे परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। देर रात पानीपत-दिल्ली मार्ग पर कार खराब होने के बाद उसे धक्का लगा रहे विशाल और उनके...

अंबाला में राष्ट्रीय थिएटर वर्कशॉप, आठ राज्यों के 20 युवा कलाकार सीख रहे अभिनय की बारीकियां

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास बढ़ाने का भी जरिया है। इसी उद्देश्य के साथ अंबाला छावनी के फर्रुखा खालसा स्कूल में कलाधारा थिएटर एंड आर्ट ग्रुप की ओर से 40 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की आवासीय थिएटर वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। इसमें...

भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी, निजी सचिव ने बताया स्वास्थ्य ठीक

Summer express, नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बुधवार सुबह दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई। वह मंगलवार दोपहर नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने उन्हें रातभर निगरानी में रखने की सलाह दी थी। इस दौरान...

खरखौदा में सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, दिल्ली मार्ग पर लगा जाम

Summer express, खरखौदा। शहर के दिल्ली मार्ग पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक हरनाथ की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन का टायर युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.